फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ten feet road collapsed, two hours jammed near the construction site

दस फीट सड़क धंसी, निर्माणस्थल के समीप दो घंटे लगा जाम

Sat, 03 Sep 2022 01:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Ten feet road collapsed, two hours jammed near the construction site
नोएडा। नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर अंडरपास निर्माण स्थल के पास बारिश की वजह से सड़क फिर से धंस गई। इस कारण नोएडा से परी चौक की तरफ जाने वाले मार्ग पर वाहन चालकों को सावधानी बरतनी पड़ी। वाहनों की धीमी गति से चालकों को जाम से भी जूझना पड़ा।
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर सफीपुर, सेक्टर-96 और सेक्टर-142 के समीप अंडरपास का निर्माण चल रहा है।
इस कारण यहां सिर्फ दो लेन से ही वाहनों की आवाजाही हो रही है। जिस लेन पर काम चल रहा है, वहां शुक्रवार को बारिश के कारण सड़क करीब 10 फीट धंस गई। इस वजह से आसपास सुरक्षा के इंतजाम किए गए। ऐसे में वाहन चालकों को शाम व्यस्त समय में करीब दो घंटे तक जाम में फंसना पड़ा। इससे पहले 27 अगस्त को भी यहां सड़क धंसी थी। वहीं, डीएनडी लूप सड़क, चिल्ला बॉर्डर, कालिंदी कुंज, सेक्टर-62 बॉर्डर एरिया में भी वाहनों के अधिक दबाव से जाम की स्थिति बन गई। ट्रैफिक इंस्पेक्टर आशुतोष सिंह ने बताया कि मौके पर सुरक्षा के इंतजाम करने के साथ अतिरिक्त ट्रैफिककर्मियों की ड्यूटी व्यस्त समय में लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed