फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Telegram has become the new destination of cyber fraudsters

Noida News: सांसद खेल या निजी स्पर्धा, आयोजकों ने साधी चुप्पी

Sat, 22 Apr 2023 11:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Telegram has become the new destination of cyber fraudsters
नोट-सांसद का कोट बाद में जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

-------
सांसद खेल या निजी स्पर्धा, आयोजकों ने साधी चुप्पी
यूपीएसपीए और आयोजक के होर्डिंग भी लगाए गए, एंट्री फीस लेने का आरोप

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-21ए स्थित इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार को धूम-धड़ाके से प्रारंभ हुए सांसद खेल स्पर्धा-2023 पर विवाद शुरू हो गया है। प्रतियोगिता में पिकलबॉल को भी शामिल किया गया। सूचना प्रसारण व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने स्पर्धा का शुभारंभ किया और नोएडा विधायक के साथ पिकलबॉल भी खेला था। शनिवार को इसी खेल आयोजन को लेकर विवाद शुरू हो गया।
पिकलबॉल एसोसिएशन के आयोजकों ने आयोजन स्थल पर सांसद खेल स्पर्धा से कई गुना बड़ा होर्डिंग लगाया है। इसके अलावा एक निजी कंपनी का बोर्ड भी लगा है, जिसे उत्तर प्रदेश ओपन पिकलबॉल चैंपियनशिप (यूपीएसपीए) का आयोजक बताया जा रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को अमर उजाला की टीम ने इस मामले पर जिला उप क्रीड़ा अधिकारी अनीता नागर से पूछा तो उन्होंने जानकारी होने से इन्कार करते हुए खुद को मामले से अलग कर लिया। उन्होंने स्पर्धा के आयोजन के लिए जारी बजट के बारे में जानकारी होने में असमर्थता जताई, हालांकि चर्चा है कि आयोजन के लिए करीब 45 लाख रुपये का बजट मिला है। वहीं, आयोजक अमन ग्रोवर ने कुछ भी बात करने से इन्कार करते हुए इवेंट कराने में व्यस्त होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि पिकलबॉल आयोजन की तैयारी एक माह पहले से चल रही थी। दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न शहरों समेत विभिन्न प्रदेेशों के खिलाड़ियों को भी इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था। प्रतियोगिता में दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तराखंड समेत सबसे अधिक खिलाड़ी मुंबई से शामिल हुए हैं। पिकलबॉल एसोसिएशन के बेवसाइट पर अंकित जानकारी के मुताबिक, प्रत्येक खिलाड़ी से 700 से लेकर 1099 रुपये तक की एंट्री फीस भी ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed