फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Teenager went to drink juice was shot

Noida News: जूस पीने गए किशोर को मारी गोली

Sat, 13 Apr 2024 07:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 07:08 PM IST
विज्ञापन
Teenager went to drink juice was shot
- वारदात के बाद फरार हुए दो आरोपी, केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। छोलस गांव में शुक्रवार रात दोस्तों के साथ जूस पीने गए किशोर के पैर में गोली मार दी गई। गोली चलाने वाले दो युवक मौके से फरार हो गए। घायल को सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। पीड़ित के पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
छोलस गांव में सोफा बनाने वाला अफसर राजा परिवार के साथ रहता है। बेटा मोहम्मद अली (12) कक्षा सात में पढ़ता है। शुक्रवार की रात में नौ बजे घर से करीब सौ मीटर की दूरी पर दो दोस्तों के साथ जूस पीने गया था। आरोप है कि वहां से जा रहे दो युवकों ने गोली चला दी। गोली अली की जांघ में लगी। दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। जांघ से खून निकलने पर दोनों दोस्तों ने दौड़कर घटना की सूचना परिजनों को दी।
विज्ञापन

सूचना पाकर परिजन पहुंच गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घायल किशोर को सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। जहां पर उपचार के बाद घायल की छुट्टी कर दी गई। घटना की रिपोर्ट घायल के पिता अफसर राजा ने दो अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई गई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि प्राथमिक उपचार के दौरान नुकीला औजार लगने की आंशका व्यक्त की गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed