{"_id":"60b146688ebc3e00d0682b8f","slug":"teenager-tweets-pm-cm-some-people-blackmailing-noida-news-noi584279538","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम-सीएम को किशोरी ने किया ट्वीट, ब्लैकमेल कर रहे कुछ लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम-सीएम को किशोरी ने किया ट्वीट, ब्लैकमेल कर रहे कुछ लोग
विज्ञापन
हेडिंग: पीएम-सीएम को किशोरी ने किया ट्वीट, ब्लैकमेल कर रहे कुछ लोग
किशोरी का आरोप, फोटो से छेड़छाड़ कर बनाया अश्लील
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। 15 वर्ष की एक किशोरी की फोटो को अश्लील बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। किशोरी ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत की है। इसकी शिकायत पर नोएडा कमिश्नरेट पुलिस ने स्थानीय थाना पुलिस से शिकायत करने की बात कही है।
किशोरी ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया कि वह नोएडा की रहने वाली है और कुछ लोग उसकी तस्वीर को अश्लील बनाकर ब्लैकमेल कर रहे हैं। किशोरी ने ब्लैकमेल करने वाले कुछ आरोपियों के नाम भी लिखे हैं और मोबाइल नंबर भी दिया है। आरोप है कि ये लोग उसकी तस्वीर से छेड़छाड़ कर अश्लील बना रहे हैं। किशोरी की शिकायत के बाद नोएडा कमिश्नरेट पुलिस की तरफ से जवाब दिया गया है कि इस मामले में वह नजदीकी थाने में लिखित शिकायत दे या डीसीपी महिला सुरक्षा को ईमेल करें।