फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Teenager stabbed with knives, condition critical

किशोर को चाकुओं से गोदा, हालत नाजुक

Wed, 04 Aug 2021 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Teenager stabbed with knives, condition critical
Teenager stabbed with knives, condition critical
तावड़ू। गांव गोगजाका निवासी 16 वर्षीय किशोर पर लोगों ने जानलेवा हमला कर चाकुओं से गोद दिया। घायल किशोर का इलाज नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में चल रहा है, जहां हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

किशोर के पिता धर्मेंद्र ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे उनका पुत्र सुमित घर लौट रहा था। तभी उनके गांव के ही कुछ लोगों ने धारदार हथियारों से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। विनीत, प्रिंस, राजू, सुनील, सोकी, प्रदीप, दीपक, अक्षय और गौरव ने उनके लड़के पर चाकू, छुरा, फरसा आदि से हमला किया। किशोर की गर्दन के पीछे की तरफ भी आरोपियों ने बुरी तरह काटा है। साथ ही उसके पेट और कमर पर भी चाकू से कई वार किए गए। सुमित की चीख-पुकार सुनकर उनकी मां सुखो देवी ने शोर मचाया तो वह लोग भाग खड़े हुए। इसके बाद सुमित को तावडू के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिले के नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि उनके बेटे की हालत बेहद नाजुक है। इसके बावजूद आरोपी अस्पताल में जाकर धमकियां दे रहे हैं। साथ ही कह रहे हैं कि अगर उन्होंने इस बारे में पुलिस से शिकायत की तो परिवार के सभी लोगों को जान से मार देंगे। इस बारे में तावडू थाना के एसएचओ ने कहा कि परिजनों ने कोई शिकायत नहीं दी है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed