फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Teams from Gautam Buddha Nagar will participate in the Kho-Kho championship

Noida News: खो-खो चैंपियनशिप में गौतमबुद्ध नगर की टीमें लेंगी हिस्सा

Wed, 28 Oct 2026 07:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
Teams from Gautam Buddha Nagar will participate in the Kho-Kho championship
हरदोई में आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश स्टेट खो-खो चैंपियनशिप में शामिल होने के लिए बालक व बाल
फोटो
विज्ञापन


- बालक और बालिका वर्ग में 15-15 खिलाड़ियों का चयन, 30 अक्तूबर से हरदोई में होगी प्रतियोगिता

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर की जूनियर बालक और बालिका खो-खो टीमें हरदोई में 30 अक्तूबर से एक नवंबर तक होने वाली उत्तर प्रदेश स्टेट खो-खो चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगी। दोनों वर्गों में 15-15 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। प्रतियोगिता में खिलाड़ी जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।



खो-खो स्पोर्ट्स प्रमोशन वेलफेयर एसोसिएशन गौतमबुद्ध नगर की ओर से 25 से 28 अक्तूबर तक दादरी के पाली गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में ट्रायल कैंप आयोजित किया गया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन, खेल कौशल और क्षमता के आधार पर टीमों का चयन किया गया।
विज्ञापन




एसोसिएशन के महासचिव अशोक नागर ने बताया कि बालिका टीम में वंशिका, भावना, परि, अस्थिर, मनीषा, रुचिका, राधिका, सानिया खान, तनवी, दिव्यांशी, नेहा, अंशिका, वीरशा, वंशिका भाटी और आरवी शामिल हैं। टीम की कोच निधि होंगी। वहीं, बालक टीम में अनमोल, कार्तिक, तन्नु, शिवम, वंश, दबीराम, हिमांशु, वरदान सिंह, गोपाल, यश, राकेश, मन्नू, कीहाव, अदुर्ष और स्पर्श का चयन हुआ है। बालक टीम के कोच रोहित भाटी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश की टीम में चयन का अवसर मिलेगा।




ट्रायल कैंप में एसोसिएशन के उपाध्यक्ष कृष्णजीत नागर, एनएम स्पोर्ट्स के निदेशक राकेश त्यागी, विनय जायसवाल सहित अन्य लोगों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed