फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Teachers protest for not getting salary

दो माह से वेतन नहीं मिलने पर किया प्रदर्शन

Sat, 30 Nov 2019 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Teachers protest for not getting salary
फिरोजपुर झिरका। दो माह से वेतन न मिलने के विरोध में शुक्रवार को मेवात मॉडल स्कूल नगीना के अध्यापकों ने सांकेतिक हड़ताल कर स्कूल के गेट पर विरोध प्रदर्शन किया। अध्यापकों ने कहा कि जल्द वेतन नहीं दिया गया तो वे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन

अध्यापकों ने बताया कि पिछले 6 माह से मासिक वेतन समय पर नहीं मिल रहा है और पिछले 2 माह का वेतन आज तक नहीं मिला है। ऐसे में परिवार की रोजी - रोटी चलाना मुश्किल हो हुआ है। कई बार स्कूल सोसायटी के अधिकारियों को इस समस्या के बारे में बताया है लेकिन समाधान नहीं हो रहा है। स्कूल अध्यापक शमीम अहमद, पिंकी, रजमल, इस्लाम समेत अन्य ने कहा कि वेतन नहीं दिया गया तो अन्य मेवात मॉडल स्कूलों के साथ वे भूख हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन

इस संबंध में मेवात विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी डॉ शमीम अहमद ने कहा कि एक दो दिन में सभी अध्यापकों को दो माह का वेतन दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed