फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Teacher raped disabled girl in school, arrested

Noida News: स्कूल में दिव्यांग बच्ची से शिक्षक ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Sun, 13 Aug 2023 12:56 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Aug 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Teacher raped disabled girl in school, arrested
स्कूल में दिव्यांग मासूम से शिक्षक ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
विज्ञापन


- कोतवाली सेक्टर-39 क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच जारी

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। कोतवाली सेक्टर-39 क्षेत्र के स्कूल में दिव्यांग मासूम (7) से शिक्षक ने दुष्कर्म किया। मासूम की तबीयत खराब होने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां उन्हें वारदात की जानकारी मिली। वारदात तीन दिन पुरानी है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक रामकेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मूल रूप से प्रदेश के एक जिला निवासी परिवार नोएडा में रहता है। परिवर की बच्ची कोतवाली सेक्टर-39 क्षेत्र स्थित दिव्यांगों के लिए संचालित किए जाने वाले स्कूल में पढ़ती है। बुधवार को स्कूल में शिक्षक ने बच्ची से दुष्कर्म किया। रोती-सहमी मासूम घर पहुंची। जिसके कुछ देर बाद उसकी तबीयत खराब हो गई। बच्ची को घरवालों ने अस्पताल में भर्ती कराया। वहां बच्ची के साथ दुष्कर्म की बात पता चली। इसके बाद परिजनों ने स्कूल स्कूल प्रबंधन से इसकी शिकायत की। पुलिस को सूचना मिलते ही आलाधिकारी उसी दिन अस्पताल पहुंचे। कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



परिजन नहीं चाहते थे एफआईआर कराना

वारदात के बाद परिजन सदमे में हैं। पुलिस के आला अधिकारी जब उनके घर पहुंचे तो परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराने से इन्कार कर दिया। घरवालों ने कहा कि वह इस मामले में आगे नहीं आना चाहते। अधिकारियों के काफी समझाने के बाद मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




एक सप्ताह में दाखिल होगी चार्जशीट

पुलिस की जांच टीम सबूतों को इकट्ठा कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि मामले में सप्ताह भर में चार्जशीट दाखिल कर कोर्ट में प्रभावी पैरवी की जाएगी। पुलिस के आला अधिकारी मामले की सुबह और शाम मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed