फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Teacher is the architect and guide of society

शिक्षक ही समाज के शिल्पकार और मार्गदर्शक

Sun, 05 Sep 2021 11:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Teacher is the architect and guide of society
Teacher is the architect and guide of society
नूंह। गुरु-शिष्य की परंपरा देश की संस्कृति में पवित्र रिश्ता है। शिक्षक ही देश और समाज का शिल्पकार व मार्गदर्शक होता है। वह विद्यार्थियों के चरित्र, क्षमता और भविष्य को आकार देता है। यह बातें रविवार को शिक्षक दिवस पर जिला सचिवालय के सभागार में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने कहीं। इस दौरान उन्होंने जिले के 116 मुख्य अध्यापकों और जिला राष्ट्रीय सेवा योजना की समन्वयक की टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले में 11 हजार 278 बच्चों के दाखिले कराकर सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की बढ़ोतरी कर शिक्षकों ने सराहनीय कार्य किया है। जो बच्चे किसी कारणवश स्कूल छोड़कर गए थे, अब वो फिर स्कूल आने लगे हैं। उपायुक्त ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना काल के दौरान शिक्षकों ने सामाजिक दायित्वों का भी प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन किया है। सभी शिक्षकों को देश और समाज निर्माण के लिए और प्रतिबद्धता से कार्य करना चाहिए, यही सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन

शिक्षक का एक व्यक्ति, समाज और और देश के निर्माण में बहुत बड़ा योगदान होता है। शिक्षक समाज के हर पहलू को प्रभावित करने की क्षमता रखता है। लेकिन, शिक्षक सिर्फ स्कूल या कॉलेज में ही नहीं होते हैं। जिनसे भी कुछ सीखने को मिलता है, वह सभी हमारे शिक्षक होते हैं। शिक्षक का स्थान ऊंचा होता है, पर उससे पहले उसे समर्पण भाव से ज्ञान अर्जित कर ज्ञान का स्रोत भी बनना होता है। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि बच्चों में छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए खेल प्रतियोगिताएं जारी रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने किया पुस्तक का विमोचन
राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल के प्रधानाचार्य मुकेश कुमार शास्त्री द्वारा रचित पुस्तक ‘हिंदी का शिक्षाशास्त्र’ का विमोचन उपायुक्त ने किया। उन्होंने कहा कि इस पुस्तक का लाभ पाठकों को अवश्य मिलेगा। इसमें हिंदी भाषा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश गोरिया ने उपायुक्त का आभार प्रकट करते हुए कहा कि शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान नई ऊर्जा पैदा करेगा। इस दौरान उपायुक्त को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी नूंह सुभाष ढुढेजा, इंद्रजीत सिंह मजौका, हयात खान, रमेश मलिक, धर्मवीर सिंह, अशरफ मेवाती जिला राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम समन्वयक, अमित कुमार एईओ, सुनील कुमार स्काउट मास्टर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed