फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Teach students the tricks of entrepreneurship

Noida News: विद्यार्थियों को सिखाए उद्यमिता के गुर

Tue, 27 Oct 2026 07:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
Teach students the tricks of entrepreneurship
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

नोएडा। आईएमएस में बीबीए और एमबीए के विद्यार्थियों में उद्यमशीलता, नवाचार और व्यावसायिक सोच को बढ़ावा देने के लिए विशेष सत्र आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को नए व्यावसायिक विचारों को विकसित करने और स्टार्टअप शुरू करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
आईएमएस के वाइस प्रेसिडेंट चिराग गुप्ता ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के दौर में केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है। विद्यार्थियों में नवाचार, रचनात्मक सोच और उद्यमिता की समझ विकसित करना जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को नए विचारों को व्यावहारिक रूप देने और नौकरी तलाशने के साथ रोजगार सृजन की दिशा में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

युक्ति कंसल्टिंग की सीईओ बीना शर्मा ने उद्यमिता की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने स्टार्टअप की स्थापना, उसके विकास, बाजार की जरूरतों को समझने और व्यावसायिक अवसरों की पहचान करने के बारे में बताया। साथ ही चुनौतियों का रणनीतिक तरीके से समाधान करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थान की डीन डॉ. वर्तिका चतुर्वेदी ने कहा कि उद्यमिता विद्यार्थियों में आत्मनिर्भरता, निर्णय लेने की क्षमता और समस्याओं के समाधान की समझ विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed