फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Target set to increase enrollment in council schools

Noida News: परिषदीय स्कूलों में नामांकन बढ़ाने का लक्ष्य तय

Sun, 29 Mar 2026 07:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 07:59 PM IST
विज्ञापन
Target set to increase enrollment in council schools
छात्रों की संख्या 11 प्रतिशत तक बढ़ाया जाएगा, शिक्षकों ने शुरू किया संपर्क
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। बेसिक शिक्षा विभाग ने नए शिक्षण सत्र में परिषदीय विद्यालयों में छात्रों के नामांकन 6-11 फीसदी बढ़ाने का लक्ष्य तय किया है। बिसरख, दादरी, दनकौर और जेवर में नामांकन बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। शिक्षकों ने अपने क्षेत्र में लोगों से संपर्क शुरू कर दिया है।
जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के कुल 511 प्राथमिक विद्यालय हैं। शिक्षण सत्र 2025-26 में परिषदीय विद्यालयों में करीब 86 हजार छात्र नामांकित थे। विभाग ने इस बार नामांकन में 6 से 11 प्रतिशत तक वृद्धि करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस अभियान के तहत शिक्षक और शिक्षा विभाग के कर्मचारियों द्वारा घर-घर जाकर अभिभावकों को सरकारी विद्यालयों में मिलने वाली सुविधाओं और योजनाओं की जानकारी देंगे जिससे ज्यादा से ज्यादा संख्या में बच्चों का दाखिला कराया जा सके।
विज्ञापन

----
नामांकन बढ़ाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा ताकि वह अपने बच्चों को अनिवार्य रूप से स्कूल में भर्ती कराएं। शिक्षक भी लोगों को जागरूक करने के लिए उनसे संपर्क कर रहे हैं। विभाग के निर्देशानुसार सभी शिक्षकों के लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। -राहुल पवार, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed