फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Taiwanese OG marijuana is most in demand among university students

Noida News: विवि छात्रों में ताइवानी ओजी गांजे की मांग सबसे अधिक

Sun, 07 Jan 2024 01:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Taiwanese OG marijuana is most in demand among university students
विवि छात्रों में ताइवानी ओजी गांजे की मांग सबसे अधिक
विज्ञापन


ऑनलाइन ड्रग्स तस्करी में होटल मैनेजमेंट छात्र समेत पांच की गिरफ्तारी का मामला
तस्करों के पास से बरामद चैट हिस्ट्री से पुलिस को मिली जानकारी

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। कॉलेज और विश्वविद्यालय के छात्रों में ताइवान के ओजी गांजे की सबसे अधिक मांग है। ओजी भी एक गांजा है जो ताइवान में उगाई जाती है। यह अधिक महंगा होता है और इसमें नशा भी ज्यादा होता है। पुलिस के ड्रग्स सिंडिकेट के खुलासे के बाद तस्करों के पास से बरामद चैट हिस्ट्री से ताइवानी ओजी गांजे की मार्केट डिमांड का पता चला है।
नोएडा व एनसीआर में गांजे की सप्लाई का रेड कॉरिडोर पहले आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिसा और झारखंड के रास्ते यूपी-दिल्ली हुआ करता था, हालांकि अब इस रेड कॉरिडोर के बाद नए मॉड्यूल का पता चला है। इस मॉड्यूल के तहत अब गांजे की खेप पूर्वोत्तर के शिलॉन्ग और उदयपुर से मंगाया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं, पुलिस पूछताछ में पता चला है कि हाल के दिनों में ताइवान के ओजी गांजे की मांग बढ़ती जा रही है। पुलिस के मुताबिक, प्रति ग्राम ओजी गांजे की कीमत दस हजार रुपये है। दरअसल नोएडा-ग्रेनो में के कॉलेजों में अच्छे घरों के लड़के पढ़ते हैं। ऐसे में ओजी गांजा यह छात्र आसानी से खरीद लेते हैं। इस कारण भी इसकी मांग नोएडा-ग्रेनो में अधिक है। ओजी के प्रत्येक पैकेट को तस्कर सात से आठ हजार रुपये में बेचते हैं। वहीं शिलाॅन्ग गांजा पूरी तरह से एसी कमरे में उगाया जाता है। इस वजह ये यह भी काफी महंगा है। इसके प्रत्येक पैकेट को तस्कर चार से पांच हजार रुपये में बेचते हैं। आरोपियों के पास से इनके पास से 12.7 किग्रा शिलाॅन्ग गांजा, 90 ग्राम चरस और पांच ग्राम विदेशी गांजा ओजी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed