फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Taekwondo athletes to showcase their prowess at the national competition

Noida News: ताइक्वांडो खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम

Tue, 27 Oct 2026 06:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
Taekwondo athletes to showcase their prowess at the national competition
ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध नगर के 2 खिलाड़ियों - युगदीप सिंह ऋषि (कैडेट, 65 किलोग्राम से अधिक - स
फोटो
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के दो ताइक्वांडो खिलाड़ी मध्य प्रदेश के भोपाल में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासी युगदीप सिंह ऋषि और जीवाज उरलापु का चयन दिल्ली में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। दोनों खिलाड़ी दिल्ली टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
भोपाल में पांच और छह दिसंबर को राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप आयोजित की जाएगी। इसमें विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। युगदीप और जीवाज एनसीआर मार्शल आर्ट अकादमी में कोच रविंदर पाल सिंह के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लेते हैं।
विज्ञापन

कोच रविंदर पाल सिंह ने बताया कि 25 और 26 अक्टूबर को नई दिल्ली में आयोजित पांचवीं दिल्ली स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था। कैडेट वर्ग के 65 किलोग्राम भार वर्ग में युगदीप सिंह ऋषि ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि सब-जूनियर वर्ग के 28 किलोग्राम भार वर्ग में जीवाज उरलापु ने रजत पदक हासिल किया। इसी उपलब्धि के आधार पर दोनों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। खिलाड़ियों की सफलता से उनके परिवार, अकादमी और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed