फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Symptoms of TB found in 232 people, confirmed in five

232 लोगों में मिले टीबी के लक्षण, पांच में पुष्टि

Sat, 12 Mar 2022 01:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 01:44 AM IST
विज्ञापन
Symptoms of TB found in 232 people, confirmed in five
नोएडा। जनपद में एक्टिव केस फाइंडिंग (एसीएफ) अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने टीबी के पांच मरीज खोज निकाले हैं। अभियान में जुटी टीम ने तीन दिनों में 1,22,700 लोगों की स्क्रीनिंग की। इस दौरान 232 लोग में टीबी के लक्षण मिले। जांच के बाद इनमें से पांच लोगों में टीबी की पुष्टि हो गई। पांचों मरीजों का उपचार शुरू करने के साथ ही उन्हें निक्षय पोषण योजना से भी जोड़ दिया गया है। अभियान 22 मार्च तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. शिरीश जैन ने बताया कि जिले में करीब 3.71 लाख आबादी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए 92,815 घरों का सर्वे किया जाना है। इसके लिए 185 टीमें गठित की गई हैं, जिसमें 555 सदस्य हैं। हर पांच टीम पर एक सुपरवाइजर नियुक्त किया गया है, जो उनके काम पर नजर रखेगा। इस तरह 35 सुपरवाइजर बनाए गए हैं। दादरी क्षेत्र के नई आबादी, धूममानिकपुर, खेड़ा, दनकौर नगर, रबुपुरा, मामूरा की चोटपुर कॉलोनी, नोएडा की जेजे कॉलोनी सेक्टर-5,8,9, कासना गांव, नट मंड़य्या गांव, भंगेल गांव, सलारपुर और बिसरख क्षेत्र के जलपुरा, कुलेसरा गांव पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जनपद में इस बार अभियान के दौरान 20 प्रतिशत आबादी की स्क्रीनिंग की जा रही है। घर-घर जा रहीं स्वास्थ्य विभाग की टीमें लोगों को समझा रही हैं कि टीबी रोग को छिपाएं नहीं, बल्कि लक्षणों के बारे में खुलकर बताएं। जरूरत होने पर टीम निशुल्क जांच कराएगी। यदि जांच में क्षय रोग की पुष्टि होती है तो तत्काल निशुल्क उपचार भी शुरू कराया जाएगा। नियमित उपचार के बाद क्षय रोग पूरी तरह ठीक हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed