फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Swindled of 2 lakh on pretext of securing a job in Italy

Noida News: इटली में नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख की ठगी

Sun, 19 Jul 2026 07:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
Swindled of 2 lakh on pretext of securing a job in Italy
सेक्टर-24 थाना में तीन ठगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। इटली में नौकरी के लिए इंटरनेट पर जानकारी जुटाना सेक्टर-22 निवासी युवक को भारी पड़ गया। ठगों ने नौकरी दिलवाने का झांसा देकर पंजीकरण और हवाई टिकट के नाम पर उससे दो लाख रुपये ठग लिए। छह महीने बाद भी जब नौकरी नहीं लगी, तब उसे ठगी का अहसास हुआ। उसकी शिकायत पर सेक्टर-24 थाना में तीन ठगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-22 चौड़ा गांव निवासी अंशु जनवरी में इंटरनेट पर इटली में नौकरी की तलाश कर रहे थे। इस दौरान उनके पास जेनिफर पर्ल नाम की महिला का फोन आया। उसने अंशु को जल्द नौकरी दिलाने का भरोसा दिया और रिज्यूम मंगवाया। इसके बाद उसने अपने साथी कुलवंत सिंह और एम राठौर से अंशु की बात कराई। तीनों ने पंजीकरण के नाम पर पहले 5,000 रुपये लिए, फिर टिकट व अन्य मदों में दो लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। नौकरी नहीं मिलने पर अंशु ने जब रकम मांगी तो आरोपियों ने संपर्क बंद कर दिया। थाना प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed