फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Swati Maliwal's molestation video surfaced

Noida News: स्वाति मालीवाल से छेड़छाड़ का वीडियो सामने आया

Fri, 20 Jan 2023 07:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 07:53 PM IST
विज्ञापन
Swati Maliwal's molestation video surfaced
पुलिस ने निजी चैनल को नोटिस देकर वारदात का वीडियो मांगा
विज्ञापन


एम्स के गेट नंबर दो के सामने नहीं लगे हैं सीसीटीवी कैमरे

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल से एम्स के गेट नंबर-दो के सामने रिंग रोड पर छेड़छाड़ का वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि आरोपी कार चालक हरीश घर तक स्वाति को छोड़ने की बात कर रहा है। दूसरी तरफ दक्षिण जिला पुलिस ने नोटिस देकर निजी चैनल से घटना वाली रात का वीडियो मांगा है। स्वाति जब सुरक्षा का जायजा लेने गई थीं तो उनके साथ निजी चैनल की टीम भी थी। पुलिस को जांच में ये भी पता लगा है कि एम्स के गेट नंबर-दो के सामने जिस जगह पर स्वाति को 15 मीटर तक घसीटा गया था उस जगह पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं।

पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मालीवाल फुटपाथ पर इंतजार कर रही हैं और आरोपी चालक उनसे कार में बैठने को कह रहा है। वीडियो में मालीवाल को यह कहते सुना जा सकता है कि आप मुझे कहां छोड़ोगे। मुझे घर जाना है। मेरे रिश्तेदार आने वाले हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि इसके बाद वह दूर हट जाती हैं और कार चली जाती है। कार चालक कुछ देर बाद फिर लौटता है और मालीवाल को कार में बैठने को कहता है। इस बार मालीवाल कार चालक को डांटने के लिए उसकी ओर जाती दिख रही हैं, लेकिन आरोपी ने तेजी से खिड़की का शीशा बंद कर दिया जिससे उनका हाथ शीशे में फंस गया। इसके बाद उन्हें 10-15 मीटर तक घसीटा गया। पुलिस ने इस घटना के आरोपी दक्षिण दिल्ली के संगम विहार निवासी 47 वर्षीय हरीश चंद्र को वारदात के कुछ समय बाद गिरफ्तार कर लिया था। महिला आयोग की प्रमुख की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 341 (गलत तरीके से बयान), 354 (शील भंग करने के इरादे से हमला करना या आपराधिक बल का उपयोग) और 509 (शब्द, मुद्रा या कार्य के माध्यम से महिला के शील भंग का इरादा) के साथ-साथ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कोटला मुबारकपुर थाने में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


आरोपी पहले भी महिला से कर चुका है छेड़छाड़ : स्वाति

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने शुक्रवार को दावा किया कि उनसे छेड़छाड़ करने वाला आरोपी पहले भी एक महिला को शिकार बना चुका है। 17 जनवरी को लोधी रोड पर आरोपी ने महिला से छेड़छाड़ की थी। महिला ने 181 हेल्पलाइन पर फोन कर शिकायत दी है। महिला का कहना है कि आरोपी ने लोधी रोड पर कई बार उसके आगे गाड़ी रोकी और बैठने को कहा। स्वाति ने कहा कि अच्छा हुआ उन्होंने आरोपी को पकड़वा दिया। उन्होंने महिलाओें से अपील की है कि वे डरे नहीं और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed