{"_id":"6965047bbe5dcc9fcd0f829f","slug":"swadeshi-sankalp-run-organised-on-vivekananda-jayanti-grnoida-news-c-23-1-lko1064-85028-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: विवेकानंद जयंती पर स्वदेशी संकल्प दौड़ आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: विवेकानंद जयंती पर स्वदेशी संकल्प दौड़ आयोजित
विज्ञापन
शहर के कई संस्थानों में हुए कार्यक्रम, विवेकानंद के विचारों से किया रूबरू
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। शहर के विभिन्न संस्थानों में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ के माध्यम से प्रतिभागियों ने स्वदेशी अपनाने, स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देने तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प लिया। शारदा विश्वविद्यालय के डीन रिसर्च डॉ. भुवनेश कुमार ने कहा कि उन्होंने युवाओं को आत्मविश्वास, चरित्र निर्माण और राष्ट्रसेवा का मार्ग दिखाया। वहीं आईआईएमटी कॉलेज समूह में भी सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता दिखाई। बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष गिरीश कोटनाला ने कहा कि युवा शक्ति ही देश की सबसे बड़ी ताकत है। स्वदेशी जागरण मंच के डॉ. शशांक शर्मा, केपी सिंह, मनोज शर्मा, प्रज्ञा पाठक, प्रो. उमेश कुमार, डॉ. पूनम पॉडेय, प्रो. विकास मिश्रा, डॉ. केपी सिंह, डॉ. सत्यवीर सिंह, सुनील तेगवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
उठो, जागो और तब तक मत रुको का पाठ पढ़ाया
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डायट प्राचार्य राज सिंह यादव ने उठो, जागो और तब तक मत रुको को जीवन में आत्मसात करने पर बल दिया। इस मौके पर उपप्राचार्य अर्चना गुप्ता, भूपेंद्र सिंह, राजेश खन्ना, भोला कुमार, नीति सिंह, नियाज वारिस, वेद प्रकाश मौर्य, अर्चना पांडे आदि मौजूद रहे।
आत्मनिर्भरता के लिए किया जागरूक
राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वदेशी के लिए दौड़ का आयोजन किया। स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं से प्रेरित होकर स्वदेशी मूल्यों, आत्मनिर्भरता, शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए आयोजित की गई। डीन परीक्षा डॉ. रंजना वर्मा ने बताया कि जीबीयू कैंपस अकादमिक ब्लॉक में आयोजित किया गया, जिसमें 2 किमी की दौड़ शामिल रही। इस मौके पर डॉ. शिवानी कलहान, डॉ. मनीषा सिंह, डॉ. नीतू भदोरिया, डॉ. शिवानी कल्हान आदि मौजूद रहे।