{"_id":"614892828ebc3e5acc32c9bb","slug":"suv-rider-crushes-mother-daughter-under-flyover-noida-news-noi605680674","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लाईओवर के नीचे एसयूवी सवार ने मां-बेटी को कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लाईओवर के नीचे एसयूवी सवार ने मां-बेटी को कुचला
विज्ञापन
नोएडा सेक्टर- 37 में हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाली मॉ-बेटी (फाइल फोटो) ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। सेक्टर-37 फ्लाईओवर के नीचे रविवार देर रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऑटो रिक्शा के इंतजार में खड़ी मां-बेटी को कुचल दिया। इसमें दोनों की मौत हो गई। हादसे में युवती के पिता भी घायल हो गए। पूरा परिवार मथुरा से गोवर्धन परिक्रमा कर घर लौट रहा था। कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने दोनों शवों पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वारदात के बाद से वाहन चालक फरार है।
पुलिस के मुताबिक मूल रूप से आगरा निवासी रामकरण शर्मा परिवार के साथ सलारपुर में जेएसजे अपार्टमेंट में रहते हैं। वह पत्नी 40 वर्षीया नीरज शर्मा और 19 वर्षीय बेटी अंजली शर्मा के साथ मथुरा गए थे। गोवर्धन की परिक्रमा कर रात करीब दो बजे नोएडा पहुंच गए। सेक्टर-37 में फ्लाईओवर के नीचे डीएसएसी रोड पर तीनों सलारपुर जाने के लिए ई-रिक्शा का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान शशि चौक की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने नीरज शर्मा और अंजली शर्मा को कुचल दिया। हादसे में रामकरण भी घायल हो गए।
सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने तीनों को लोगों की मदद से सेक्टर-27 स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया, जहां नीरज व अंजली की मौत हो गई। कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घायल रामकरण का इलाज चल रहा है। उनके हाथ में चोटें आई हैं। नोएडा जोन के एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि हादसे के बाद चालक स्कॉर्पियो लेकर भाग गया है।
विज्ञापन
गिझौड़ के एक शख्स के नाम पर है स्कॉर्पियो
एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि हादसे के बाद मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने स्कॉर्पियो का नंबर नोट कर लिया था। इस नंबर के आधार पर पुलिस वाहन मालिक के बारे में पता लगा रही है। प्राथमिक जांच में नंबर के आधार पर पता चला है कि वाहन गिझौड़ के एक शख्स के नाम पर पंजीकृत है। पुलिस ने इस मामले में उस शख्स के घर जाकर जांच पड़ताल की है और यह पता लगा रही है कि हादसे के वक्त गाड़ी कौन चला रहा था।
व्यस्ततम चौराहा है सेक्टर-37
सेक्टर-37 चौराहा सबसे व्यस्ततम चौराहों में से एक है। यहां चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इस चौराहे से नोएडा से ग्रेटर नोएडा, एक्सप्रेस वे, दिल्ली से लेकर शहर के आंतरिक हिस्सों से आवागमन होता है।पास में ही बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन व बस अड्डा भी है। इस चौराहे पर पहले भी कई सड़क हादसे हुए हैं। हालांकि रविवार आधी रात जब हादसा हुआ तब वहां भी कम ही लोग मौजूद थे।