फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   SUV dragged the bike for one and a half km

एसयूवी ने डेढ़ किमी तक घसीटी बाइक

Fri, 22 Oct 2021 01:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
SUV dragged the bike for one and a half km
ग्रेटर नोएडा। नशे में धुत स्कॉर्पियो सवार ने बाइक को टक्कर मार दी। तेज टक्कर से बाइक सवार दोनों युवक दूर जा गिरे। जबकि उनकी बाइक स्कॉर्पियो के नीचे आ गई। आरोप है कि बाइक फंसी होने के बाद भी स्कार्पियो सवार ने स्पीड कम नहीं की। करीब डेढ़ किमी दूर डेल्टा-2 सेक्टर बाइक घसीटते हुए ले गए। सेक्टरवासियों ने स्कॉर्पियो रुकवाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक स्कार्पियो सवारों के माफी मांगने पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया। हालांकि मामले से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
विज्ञापन

जुनपत चौकी इंचार्ज ने बताया कि सैन विहार गाजियाबाद निवासी अजय शर्मा और शिवम परी चौक के पास रहने वाले दोस्त से मिलने जा रहे थे। जैतपुर गोलचक्कर के पास स्कार्पियो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। तेज टक्कर से उछलकर दोनों बाइक सवार दूर जा गिरे। जबकि बाइक स्कॉर्पियो के नीचे फंस गई। आरोप है कि नशे में धुत स्कार्पियो सवार दो व्यक्तियों ने स्पीड कम नहीं की। बाइक फंसी होने के बावजूद वह करीब डेढ़ किमी तक स्कॉपियो चलाते रहे। डेल्टा-2 सेक्टर में स्कॉपिर्यो के नीचे फंसी बाइक से आ रही तेज आवाज सुनकर लोगों ने उन्हें रोका।
विज्ञापन

सेक्टरवासियों को देखते ही स्कॉर्पियो सवार हाथ जोड़कर खड़े हो गए। सेक्टरवासियों के मुताबिक दोनों आरोपियों ने शराब पी रखी थी। गाड़ी के अंदर भी चखना का सामान था। लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं कुछ लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। बाइक सवार दोनों युवकों को ज्यादा चोट नहीं लगी है। जुनपत चौकी प्रभारी के मुताबिक दोनों पक्षों में समझौता हो गया। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed