{"_id":"61f96d76d9ff185543682351","slug":"susice-attempt-sahara-india-company-worker-mewat-news-noi62994090","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारा इंडिया कंपनी के एजेंट ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारा इंडिया कंपनी के एजेंट ने की आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तावडू। उपमंडल के गांव कालरपुरी निवासी एक व्यक्ति ने अपने मकान में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक रामपाल के परिजन मंगलवार की सुबह उठे तो वह अपने कमरे में बेसुध मिले। मृतक के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने सहारा इंडिया कंपनी के तीन कर्मचारियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। सदर थाना पुलिस ने मामले में कंपनी कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, मृतक रामपाल के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कालरपुरी निवासी सहारा इंडिया कंपनी में बतौर एजेंट काम करता था। उसने काफी लोगों का कंपनी में रुपये का निवेश करवाया हुआ था। मृतक के पुत्र ने बताया कि संबंधित बांड राशि व रसीद लेकर लोग उनके पास आते थे, जिसके कारण उनके पिता पिछले काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान थे। आरोप है कि संबंधित कंपनी के कर्मचारी भी इस मामले में उन्हें बार-बार नजरअंदाज करते आ रहे थे। मृतक ने सुसाइड नोट में कंपनी के ब्रांच मैनेजर लेखराज शर्मा निवासी सोहना जय सिंह निवासी तावडू व जोनल चीफ गणेश चंद्र पांडे को प्रताड़ित करने का जिम्मेदार बताया। वहीं लिखा कि यदि कंपनी समय पर लोगों के निवेश किए हुए पैसे का भुगतान करती तो वह आत्महत्या करने के लिए मजबूर नहीं होते। सदर थाना पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।