फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Survey of all old roads will be done, will get rid of jam

सभी पुरानी सड़कों का होगा सर्वे, जाम से मिलेगी निजात

Mon, 14 Feb 2022 01:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Survey of all old roads will be done, will get rid of jam
नोएडा ( मनोज कुमार)। यातायात को सुगम बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने सभी पुरानी सड़कों का सर्वे कराने के लिए चार टीमों का गठन किया है। इससे विपरीत दिशा में चलने व गलत पार्किंग समेत कई अन्य समस्याओं से लोगों को निजात दिलाई जाएगी। चुनाव में ड्यूटी के कारण सर्वे में देरी हो गई थी। अब फिर से सर्वे शुरू किया गया है। इसकी एक रिपोर्ट बनाकर प्राधिकरण को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

दरअसल, जिले में कुछ पुराने मार्गों पर बेवजह जाम लगता है। इससे लोग काफी परेशान रहते हैं। दादरी जीटी रोड, नोएडा-दादरी रोड समेत कई मार्ग ऐसे हैं जो कई दशक पूर्व पहले बने थे। साथ ही, कई स्थानों पर नए कार्यों की वजह से स्थिति बदल गई है। ऐसे में यहां जाम लगता है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस की चार टीमें सर्वे करेंगी। इन टीमों में चार ट्रैफिक इंस्पेक्टर और दो-दो टीएसआई होंगे। सर्वे में सड़कों की खामियां तलाशकर दूर कराया जाएगा। इस कार्य में प्राधिकरणों की भी मद्द की जरूरत होगी। यू-टर्न व अन्य बदलाव प्राधिकरणों व पीडब्ल्यूडी की ओर से ही कराए जाते हैं। मॉडल टाउन अंडरपास से लेकर बरौला मार्ग तक रोड पर कई जगह पर काम कराने की जरूरत है। अधिकारियों की माने तो प्राथमिक तौर पर 30 से अधिक स्थानों पर बदलाव कराया जाएगा।
विज्ञापन

इन प्रमुख मार्गों का किया जाएगा सर्वे
- दादरी-सूरजपुर छलेरा मार्ग
- ग्रेनो वेस्ट से पुलिस लाइन मार्ग
- एक मूर्ति चौराहे से ग्रेनो प्राधिकरण चौराहा
- सूरजपुर से पीथ्री चौक तक
- लाल कुंआ से दादरी तक जीटी रोड
- हेरिटेज गोलचक्कर से कासना सीएनजी चौक तक
- नोएडा उद्योग मार्ग
- धर्मपाल-सतपाल चौक से सेक्टर-121 तक जाने वाला मार्ग
कई सड़कों पर अब काफी हद तक परिस्थितियां बदल चुकी हैं। बनाते समय जो कट या गोलचक्कर व यू-टर्न सही थे। अब वह जाम का कारण बन रहे हैं। कुछ स्थानों पर लोग विपरीत दिशा में चलते हैं। इनसे निजात दिलाकर लोगों की राह आसान बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गणेश प्रसाद साहा, डीसीपी ट्रैफिक नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed