फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Suresh Raina and Martin Guptill will hit fours and sixes from May 27 in Greno

Noida News: ग्रेनो में 27 मई से सुरेश रैना और मार्टिन गुप्टिल लगाएंगे चौके-छक्के

Mon, 28 Apr 2025 07:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 07:08 PM IST
विज्ञापन
Suresh Raina and Martin Guptill will hit fours and sixes from May 27 in Greno
- 27 मई से 5 जून तक आयोजित होगी इंटरकॉन्टिनेंटल लीजेंड्स चैंपियनशिप
विज्ञापन

- मंगलवार को जर्सी का होगा अनावरण, छह टीमें लेंगी हिस्सा


संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 27 मई से आयोजित होने वाली इंटरकॉन्टिनेंटल लीजेंड्स चैंपियनशिप में दुनिया की छह टीमें हिस्सा लेंगी। चैंपियनशिप का आयोजन पांच जून तक होगा। इसमें एशिया, अफ्रीका, अमेरिका, यूरोपियन समेत छह टीमें हिस्सा लेंगी। चैंपियनशिप में छह टीमों में 90 से अधिक लीजेंड्स हिस्सा लेंगे। लीग में 18 मैच खेले जाएंगे। टी-20 फॉर्मेट में मैच खेले जाएंगे। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

चैंपियनशिप का आयोजन 100 स्पोर्ट्स की ओर से किया जा रहा है। संस्था के संस्थापक रविंद्र भाटी ने बताया, लीजेंड्स चैंपियनशिप में मार्टिन गप्टिल, सुरेश रैना, शिखर धवन, अजगर अफगान, प्रदीप सांगवान, योगेश राना, पवन नेगी, हर्षल गिब्स और ब्रेट ली के साथ ही कई दिग्गज खिलाड़ी खेलते हुए दिखाई देंगे। शहर के किक्रेट प्रेमियों को 10 दिन तक दिग्गज खिलाड़ियों के चौके-छक्के देखने को मिलेंगे। मैच का प्रसारण लाइव किया जाएगा। देश के साथ ही विदेशों में भी इस लीग का प्रसारण होगा।
विज्ञापन


इंटरकॉन्टिनेंटल लीजेंड्स चैंपियनशिप के संस्थापक प्रदीप सांगवान ने बताया, चैंपियनशिप का आयोजन ग्रेनो में करने का मुख्य उद्देश्य है कि शहर के अलावा आसा-पास ग्रामीण क्षेत्र के उभरते खिलाड़ियों की प्रतिभा को जगाना है। इन आयोजन से शहर का नाम अंतरराष्ट्रीय पटल पर हो रहा है। इंटर कांटिनेंटल लीजेंड्स चैंपियनशिप में बॉलीवुड का तड़का भी दिखाई देगा। मैच के दौरान फिल्म निर्माता बोनी कपूर के साथ ही सोनू सूद भी लीग में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



ओपनिंग व फाइनल छोड़ हर दिन होंगे दो-दो मुकाबले


संस्थापक प्रदीप सांगवान ने बताया, 27 मई को ओपनिंग वाले दिन एक मुकाबला खेला जाएगा और फाइनल मुकाबले के लिए रिजर्व डे रखा जाएगा। इसके अलावा हर दिन दो-दो मुकाबले खेले जाएंगे। उन्होंने बताया कि 10 दिवसीय चैंपियनशिप में दुनियाभर से आने वाली छह टीमों के सभी खिलाड़ियों, कोच और ऑफिशियल टीम के ठहरने के लिए शहर के होटलों में व्यवस्था की जा रही है।


मंगलवार को जर्सी का होगा इनोवेशन


इंटरकॉन्टिनेंटल लीजेंड्स चैंपियनशिप की जर्सी का मंगलवार को दिल्ली के मयूर विहार में इनोवेशन किया जाएगा। इनोवेशन के दौरान भारतीय खिलाड़ी शिखर धवन के अलावा अन्य खिलाड़ी भी मौजूद रह सकते हैं। इसके अलावा चैंपियनशिप के संस्थापक और आयोजक कर्ता भी मौजूद रहेंगे।


2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर लगा चुके हैं चौके-छक्के


शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में इससे पहले भी फरवरी मार्च 2024 में वीरेंद्र सहवाग, क्रिस गेल और सुरेश रैना भी चौके-छक्के लाकर दर्शकों का मनोरंजन करा चुके हैं। 23 फरवरी से 3 मार्च तक आयोजित हुई इंडियन वेटरन प्रीमियर लीग (आईबीपीएल) में पूर्व भारतीय क्रिकेटरों के साथ गौतम बुद्ध नगर के खिलाड़ी भी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed