{"_id":"61ed80843b0046049c6be456","slug":"supertech-sought-noc-from-ten-departments-for-demolition-of-twin-towers-noida-news-noi628472062","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्विन टावर गिराने के लिए सुपरटेक ने दस विभागों से मांगी एनओसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्विन टावर गिराने के लिए सुपरटेक ने दस विभागों से मांगी एनओसी
विज्ञापन
नोएडा। ट्विन टावर को गिराने की तैयारी शुरू कर दी गई है। सुपरटेक बिल्डर ने मुंबई की एडिफिस कंपनी के साथ करार कर लिया है। साथ ही, विस्फोटकों के भंडारण, परिवहन और उसके इस्तेमाल के लिए प्रदूषण नियंत्रण एजेंसी व यातायात डायवर्जन योजनाओं के लिए दस विभागों से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) के लिए आवेदन किया है।
सुपरटेक का दावा है कि ध्वस्तीकरण के लिए एडिफिस को साइट पर संबंधित उपकरण और एक्सपर्ट पहुंचाने के लिए एडवांस भी दे दिया गया है। हालांकि, टावर गिराने में कितना खर्च आएगा और एडवांस कितना दिया गया है, इस बारे में सुपरटेक ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है। सुपरटेक के प्रवक्ता राजेश कुमार ने बताया कि केंद्रीय बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीबीआरआई) और प्राधिकरण की देखरेख में एडिफिस से ट्विन टावर गिराने संबंधित करार किया जा चुका है। इसके संबंधित दस्तावेज प्राधिकरण को दिए गए हैं। एडिफिस की ओर से जो भी एनओसी मांगी गई हैं, उनके लिए भी आवेदन कर दिया गया है। एनओसी मिलने के बाद ट्विन टावर गिराने का काम जल्द शुरू होगा।
इनसे मांगी गई एनओसी
जिलाधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट, कमिश्नर ऑफ पुलिस, डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस सेंट्रल जोन, डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस ट्रैफिक, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, क्षेत्रीय अधिकारी पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड, प्रबंधक गैस अथारिटी ऑफ इंडिया, एमडी यूपी पावर कारपोरेशन और ज्वाइंट कंट्रोलर ऑफ एक्सप्लोसिव।