फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Supertech Ecovillage One fined 5 lakh again

सुपरटेक ईकोविलेज वन पर फिर लगा 5 लाख का जुर्माना

Tue, 02 Nov 2021 02:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Supertech Ecovillage One fined 5 lakh again
ग्रेटर नोएडा। कूड़े का उचित प्रबंधन नहीं करने पर प्राधिकरण ने ईकोविलेज वन सोसाइटी पर फिर से जुर्माना लगाया है। अगस्त में भी बिल्डर पर कूड़े का उचित प्रबंधन नहीं करने पर जुर्माना लगाया गया था, लेकिन बिल्डर ने कोई कूड़ा निस्तारण का कोई इंतजाम नहीं किया, जिस पर प्राधिकरण ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन

ग्रेनो में ठोस अपशिष्ट कूड़ा प्रबंधन नियम 2016 लागू है। इसके तहत बल्क वेस्ट जनरेटरों, मसलन बड़ी सोसाइटियों, शिक्षण संस्थानों आदि को कूड़े का निस्तारण खुद से करना होता है। प्राधिकरण री-साइकिल नहीं हो पाने वाले वेस्ट को ही उठाता है। उसके लिए निर्धारित शुल्क देना पड़ता है। अधिकतर सोसाइटियां बल्क बेस्ड जनरेटर की श्रेणी में आती हैं। सुपरटेक की ईकोविलेज वन सोसाइटी भी उन्हीं में शामिल है। लेकिन सोसाइटी से निकलने वाले कूड़े को निस्तारित नहीं किया जा रहा है, बल्कि इधर-उधर फेंका जाता है। प्राधिकरण के जनस्वास्थ्य विभाग की टीम ने 9 अगस्त को टीम ने ईकोविलेज सोसाइटी की जांच की थी। कूड़े का निस्तारण न होने पर 2.01 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। 31 अक्तूबर को फिर टीम ने सोसाइटी की जांच की, लेकिन कोई सुधार नहीं मिला। कूड़ा इधर-उधर फेंका हुआ मिला, जिस पर टीम ने 4.03 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। टीम ने जुर्माने की रकम तीन कार्य दिवस में जमा कराने के निर्देश दिए। अन्यथा कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सलिल यादव के निर्देश पर कार्रवाई के लिए गई टीम में प्राधिकरण की तरफ से डॉ. उमेश चंद्रा, इंस्पेक्टर संजीव बिधूड़ी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed