{"_id":"61d89de116e3fd124b49d11d","slug":"supertech-and-gss-buildcon-offices-sealed-noida-news-noi6257514129","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपरटेक और जीएसएस बिल्डकॉन के कार्यालय सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुपरटेक और जीएसएस बिल्डकॉन के कार्यालय सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। जिला प्रशासन ने शुक्रवार को दो बिल्डर कंपनियों के कार्यालयों को कुर्क करने के साथ ही सील कर दिया। दोनों ही बिल्डरों के खिलाफ उत्तर प्रदेश संपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) की ओर से वसूली का आदेश जारी किया गया था।
जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि नोएडा सेक्टर-96 स्थित प्लॉट संख्या सी-2, सुपरटेक लिमिटेड के खिलाफ यूपी रेरा ने 123 करोड़ की वसूली के लिए 285 वसूली पत्र जारी किए थे। इन पर कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन ने बिल्डर के 69 विला कुर्क कर किए थे। इनकी सरकारी कीमत करीब 71 करोड़ रुपये है। इन विला की नीलामी के लिए कई बार तारीख निर्धारित की गई, लेकिन किसी व्यक्ति के नीलामी में न आने से संपत्ति नीलाम न हो सकी। ऐसे में नीलामी के लिए अब 13 जनवरी की तारीख तय की गई है। साथ ही फर्म के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने कार्यालय को भी कुर्क करते हुए सील कर दिया है। इसी प्रकार जीएच/सी, सेक्टर-1 ग्रेनो वेस्ट स्थित मैसर्स जीएसएस बिल्डकॉन प्रा.लि. के खिलाफ यूपी रेरा ने 9 वसूली पत्र जारी किए थे। इसमें बिल्डर से 6.57 करोड़ की वसूली की जानी थी। प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए इस बिल्डर प्रोजेक्ट के 12 फ्लैट पूर्व में कुर्क किए थे। इनकी कीमत करीब पांच करोड़ रुपये है। इन फ्लैट की नीलामी के लिए भी कई बार तारीख घोषित की गई, लेकिन किसी खरीदार के न आने से नीलामी नहीं हो सकी। इस कार्यालय को भी कुर्क करते हुए उसे सील कर दिया गया है।