फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sunday was the coldest in seven years

सात साल में सबसे सर्द रहा रविवार

Mon, 13 Dec 2021 12:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Sunday was the coldest in seven years
रविवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ। कनॉट प्लेस में साफ हवा और खिली धूप के बीच आसमान न? - फोटो : Ashram
नई दिल्ली। नए सप्ताह की शुरुआत से पहले ही सर्दी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। रविवार का दिन 6.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ बीते सात साल में सबसे सर्द रिकॉर्ड किया गया। साथ ही यह इस सीजन का अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान रहा है। इससे पहले 2014 में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस सप्ताह से तेजी से तापमान लुढ़केगा और ठिठुरन बढ़ेगी।
विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक अधिक 23.9 व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो कम 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान लुढ़कने के कारण सुबह-शाम लोगों की कंपकंपी छूट गई। दिनभर सूर्य देवता निकले रहे, लेकिन हल्की धूप के कारण लोगों को राहत नहीं मिली। शाम होते ही सर्द हवा के कारण लोगों की ठिठुरन और बढ़ गई। लोगों ने खुद को ठंड से बचाने के लिए गर्म कपड़ों के साथ-साथ अलाव और हीटर का भी सहारा लिया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 37 से 94 फीसदी तक रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों का पूर्वानुमान है कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में भी सर्दी का असर बढ़ेगा। इस कड़ी में दिल्ली-एनसीआर में इस सप्ताह से ठिठुरन और बढ़ सकती है। सप्ताह के अंत तक पारे का तेजी से लुढ़कने का दौर जारी रहेगा। अगले 24 घंटे में अधिकतम पारा 24 व न्यूनतम पारा आठ डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर की हवा में मामूली सुधार
नई दिल्ली। मौसमी दशाओं का साथ देने की वजह से रविवार को दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार हुआ है। रविवार को ग्रेटर नोएडा की हवा 152 वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के साथ सबसे साफ रही। वहीं वायु मानक संस्था सफर का पूर्वानुमान है कि 15 दिसंबर के बाद हवा की गुणवत्ता में अधिक सुधार होने की संभावना है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, रविवार को दिल्ली का एक्यूआई 254 रहा। इससे एक दिन पहले यह 281 रिकॉर्ड किया गया था। वहीं, गाजियाबाद का एक्यूआई 272, ग्रेटर नोएडा का 152, गुरुग्राम का 207 और नोएडा का एक्यूआई 214 रिकॉर्ड किया गया।

सफर का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिनों तक हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी रहेगी। संस्था के मुताबिक 15 दिसंबर के बाद से हवाओं की रफ्तार, मिक्सिंग हाइट और वेंटिलेशन इंडेक्स का साथ देेने की वजह से वायु गुणवत्ता में सुधार हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed