{"_id":"64d6741b3f7f6da1790e55ca","slug":"suggest-noida-metro-nickname-on-google-form-2023-08-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Noida Metro: यात्री बताएं क्या हो उपनाम, गूगल फॉर्म पर दें सुझाव; देश-विदेश में इन नामों से है पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida Metro: यात्री बताएं क्या हो उपनाम, गूगल फॉर्म पर दें सुझाव; देश-विदेश में इन नामों से है पहचान
Fri, 11 Aug 2023 11:17 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 11 Aug 2023 11:17 PM IST
सार
नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएमआरसी) ने यात्रियों से नोएडा मेट्रो के उपनाम के लिए सुझाव मांगे हैं। इसके लिए आप अपने सुझाव गूगल फॉर्म पर दे सकते हैं।
विज्ञापन
नोएडा मेट्रो (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएमआरसी) ने गूगल फॉर्म जारी करते हुए लोगों से नोएडा मेट्रो के उपनाम और शुभंकर सुझाने की अपील की है। मेट्रो प्रबंधन की ओर से लोगों के लिए गूगल फार्म का लिंक जारी किया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
मेट्रो की ओर से बताया गया है कि लंदन अंडरग्राउंड मेट्रो के लिए द ट्यूब, न्यूयार्क सिटी सबवे के लिए द सबवे, बेंगलुरु मेट्रो के लिए नम्मा के रूप में जाना जाता है। इसी तरह से नोएडा मेट्रो के शुभंकर और उपनाम सुझाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके लिए लिंक पर क्लिक करके पहले विकल्प में नोएडा मेट्रो का उपनाम सुझाना होगा। इसकी वजह भी बतानी होगी। वहीं इस फार्म में नाम, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी देनी होगी। इसके लिए आखिरी तारीख 26 अगस्त होगी।