{"_id":"5fef68178ebc3e3eb2530fb7","slug":"subhash-won-silver-medel-in-karate-championship-mewat-news-noi5573292196","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुभाष ने कराटे चैंपियनशिप में जीता रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
सुभाष प्रजापति का स्वागत करते लोग
- फोटो : Mewat
Link Copied
सुभाष ने कराटे चैंपियनशिप में जीता रजत पदक
विज्ञापन
नगीना। शहर के सुभाष प्रजापति ने 36वें ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप, फरीदाबाद में रजत पदक जीतकर नूंह जिले का मान बढ़ाया। इससे पहले भी सुभाष कई मेडल हासिल कर चुके हैं। इस उपलब्धि पर प्रजापति समाज के युवा और भाजपा मंडल की टीम ने फिरोजपुर के आर्य समाज मंदिर में सुभाष और उनके पिता नंदलाल प्रजापति का जोरदार स्वागत कर गुलदस्ता भेंट किया।
इस दौरान लोगों ने सुभाष को शाबाशी देते हुए कहा कि जूडो और कराटे आत्मरक्षा और दुश्मनों को परास्त करने की जापानी कला है, जो आज विश्व में लोकप्रिय है। इसके बाद लोगों ने मंदिर परिसर में यज्ञ का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर प्रजापति समाज के प्रधान दौलती राम, जिला महामंत्री ओबीसी मोर्चा रमेश आर्य, जिला महामंत्री शिवचरण बंटी, मंडल अध्यक्ष पंकज महेश्वरी, चतुर्भुज आर्य, तेजपाल आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।