फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Stuntman reached jail for want of more likes on social media

SUV Stunt: अजय देवगन स्टाइल में दो एसयूवी पर पैर रख दिखा रहा था स्टंट, पुलिस ने धरा, गाड़ियां भी जब्त

Mon, 23 May 2022 09:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 23 May 2022 09:17 AM IST
सार

पुलिस ने वायरल वीडियो में दिख रही दोनों कारों व बाइक को भी मोटर व्हीकल एक्ट में सीज किया है। सोशल मीडिया पर अधिक लाइक की चाहत में युवक ने स्टंट किए थे। वहीं, इस मामले में पुलिस कमिश्नर ने भी ट्वीट कर अभिभावकों को बच्चों पर ध्यान देने की अपील की है।

विज्ञापन
Stuntman reached jail for want of more likes on social media
सोशल मीडिया पर स्टंट का एक और वीडियो भी वायरल हो गया है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो फॉच्यूर्नर कारों के बोनट पर चढ़कर खतरनाक स्टंट और बाइक को एक पहिये पर चलाने वाले युवक को कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वायरल वीडियो में दिख रही दोनों कारों व बाइक को भी मोटर व्हीकल एक्ट में सीज किया है। सोशल मीडिया पर अधिक लाइक की चाहत में युवक ने स्टंट किए थे। वहीं, इस मामले में पुलिस कमिश्नर ने भी ट्वीट कर अभिभावकों को बच्चों पर ध्यान देने की अपील की है।

विज्ञापन


एडीसीपी रणविजय सिंह का कहना है कि शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक युवक दो कारों पर चढ़कर अभिनेता अजय देवगन की फिल्म फूल और कांटे की तर्ज पर स्टंट कर रहा था। रविवार को युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान सोरखा निवासी राजीव के रूप में हुई है। राजीव के 15 सेकेंड और 10 सेकेंड के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। जब इनकी जांच की गई तो पता चला कि दोनों राजीव के ही हैं। पूछताछ में पता चला कि राजीव सोशल मीडिया पर अधिक लाइक की चाहत में स्टंट करते हुए वीडियो बनवा रहा था। एडीसीपी ने कहा कि इस तरह के स्टंट करने से युवा खुद व दूसरों की जान जोखिम में डालते हैं।

विज्ञापन

राजीव बोला- गलती हो गई, माफ कर दो

गिरफ्तारी के बाद राजीव पुलिस के सामने गिड़गिड़ाने लगा। वह थाने में पुलिस के सामने कहने लगा कि उससे गलती हो गई और उसे नहीं पता था कि यह अपराध है। अब आगे से ऐसा नहीं करूंगा। वह बार-बार पुलिस अधिकारियों से माफी मांगता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावक भी दें ध्यान : पुलिस कमिश्नर

पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से ट्विटर पर जानकारी दी गई कि गाड़ियों व बाइक पर खतरनाक स्टंट करने वाले राजीव को कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने लिखा कि कानून के साथ-साथ अभिभावकों को भी बच्चों पर ध्यान देना चाहिए। वेलडन नोएडा पुलिस।

कार का गेट खोलकर एक और वीडियो वायरल

अभी दो फॉच्यूर्नर कारों पर पैर रखकर स्टंट करने का मामला थमा भी नहीं था कि रविवार को आठ सेकेंड का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें एक युवक स्कॉर्पियो कार का गेट खोलकर तेज म्यूजिक पर स्टंट करता हुआ नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर बताया जा रहा है कि यह वीडियो भी सोरखा गांव और पर्थला पुलिस चौकी के आसपास का है। इस मामले में एडीसीपी रणविजय सिंह का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि वीडियो कहां का है। स्टंट कर रहे युवक के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर कार जब्त की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed