फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Students will be able to make good use of their time by working during holidays

Noida News: छुट्टियों में काम कर समय का सदुपयोग कर सकेंगे छात्र

Sat, 20 Apr 2024 07:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 07:34 PM IST
विज्ञापन
Students will be able to make good use of their time by working during holidays
-डीयू ने वीसी समर इंटर्नशिप स्कीम के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरु की
विज्ञापन


-यूजी-पीजी के पहले और दूसरे साल के छात्र आवेदन के पात्र होंगे

-20 घंटे करना होगा काम प्रति सप्ताह
-10500 रुपये मिलेगी स्टाइपेंड सैलरी

-04 मई तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के यूजी-पीजी के छात्र जून-जुलाई में ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान विभिन्न कार्यालयों में काम कर अपने समय का सदुपयोग करेंगे। डीयू ने वीसी समर इंटर्नशिप स्कीम के लिए छात्रों से आवेदन मांगे हैं। इस स्कीम के तहत छात्रों को विवि में ही प्रशासनिक कार्यों को करने का अवसर मिलेगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। छात्र चार मई तक आवेदन कर सकते हैं। इस स्कीम के तहत छात्रों को डीयू के प्रशासनिक कार्यालयों में हर सप्ताह 20 घंटे काम करना होगा। इससे पहले मार्च में डीयू ने पार्ट टाइम वीसी इंटर्नशिप स्कीम के लिए आवेदन मांगे थे।

वीसी समर इंटर्नशिप स्कीम में नियमित कॉलेजों के यूजी पीजी के पहले व दूसरे वर्ष के छात्र ही इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इस स्कीम के तहत प्रति सप्ताह 20 घंटे काम करने पर उन्हें स्टाइपेंड के रूप में प्रति माह दस हजार पांच सौ रुपये मिलेंगे। वहीं इंटर्नशिप पूरा करने पर विद्यार्थियों को डीयू के डीन स्टूडेंट वेलफेयर की ओर से सर्टिफिकेट दिया जाएगा, जो कि भविष्य में उनके लिए नौकरी पाने में मददगार बनेगा। जो छात्र पहले समर इंटर्नशिप या पार्ट टाइम स्कीम के तहत आवेदन कर चुके हैं, वह इस बार आवेदन करने के योग्य नहीं माने जाएंगे।
विज्ञापन

---------------
2022 में शुरू की गई थी स्कीम

डीयू के विभिन्न विभागों, सेंटर व संस्थानों में अल्पकालिक अवसर और अनुभव की सुविधा देने के लिए डीन स्टूडेंट वेलफेयर के अंतर्गत सेंट्रल प्लेसमेेंट सेल ने वर्ष 2022 में कुलपति इंटर्नशिप योजना की शुरूआत की थी। बीते साल पहली बार समर इंटर्नशिप कराई गई थी। यह समर इंटर्नशिप स्कीम जून से जुलाई के बीच होगी। छात्रों को डीयू के विभिन्न विभागों, कुलपति कार्यालय, साउथ कैंपस निदेशक कार्यालय, कुलसचिव कार्यालय, डीन स्टूडेंट वेलफेयर कार्यालय, परीक्षा शाखा समेत अन्य विभागों में कार्य करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed