{"_id":"66912a5d712c4a3e090eb605","slug":"students-will-be-psychologically-tested-before-admission-noida-news-c-1-gnd1002-1884499-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दाखिले से पहले छात्रों का होगा मनोवैज्ञानिक परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दाखिले से पहले छात्रों का होगा मनोवैज्ञानिक परीक्षण
विज्ञापन
दाखिले से पहले छात्रों का होगा मनोवैज्ञानिक परीक्षण
- परिणाम के आधार पर छात्रों को विषय चुनने में मिलेगी मदद
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अब दाखिले से पहले छात्रों का मनोवैज्ञानिक परीक्षण कराया जाएगा। इसमें छात्रों को 11 सवालों के जवाब देंगे होंगे। इसके आधार पर छात्रों को रुचि के अनुसार विषय का चयन करने में मदद मिल सकेगी। हालांकि इसके आधार पर छात्रों को किसी विषय का चुनाव करने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा। छात्रों को उनकी रुचि बताने के लिए ऐसा किया जा रहा है।
हर साल महाविद्यालय में बड़ी संख्या में ऐसे छात्र प्रवेश लेते हैं, जो 12वीं के नंबरों के आधार पर बीएससी में दाखिला तो ले लेते हैं, लेकिन बाद में उनको लगता है कि उनके लिए बेहतर बीए करना था। इसका उनके रिजल्ट पर भी प्रभाव पड़ता है। बीकॉम में भी कई छात्र होते हैं, जो इस तरह की समस्या से गुजरते हैं। इसलिए इस बार महाविद्यालय की ओर से दाखिले से पहले साइकोलॉजी टेस्ट कराया जाएगा। इसके लिए मनोविज्ञान विभाग 11 सवालों की सूची तैयार कर रहा है। यह सवाल गूगल फॉर्म के जरिए दाखिले के लिए आने वाले छात्रोंं से भरवाए जाएंगे। फॉर्म भरने के तुरंत बाद उनको परिणाम मिल जाएगा।
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजीव गुप्ता ने बताया कि मनोवैज्ञानिक परीक्षण के माध्यम से छात्रों को पता चल सकेगा कि उनकी किस विषय में कितनी रुचि है।