फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Students happy with school opening

स्कूल खुलने से विद्यार्थी खुश

Tue, 29 Mar 2022 01:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Students happy with school opening
स्कूल खुलने से विद्यार्थी खुश
विज्ञापन

नोएडा। स्कूल खुलने के बाद से विद्यार्थियों को कक्षाओं में आकर पढ़ाई करना अच्छा लग रहा है। संक्रमण के कारण विद्यालयों में ऑनलाइन कक्षाएं संचालित हो रही थीं। ऐसे में विद्यार्थियों में ऑनलाइन पढ़ाई करने की आदत बन गई थी। विद्यालय खुलने से छात्र-छात्राओं में ऑनलाइन शिक्षा और काम करने की आदत दूर हो रही है।

शिक्षिका सुनीता ने बताया कि महीनों घर में कैद रहे बच्चे स्कूल आकर बेहतर महसूस कर रहे हैं। बच्चे मन लगाकर पढ़ रहे हैं। मार्च 2020 में कोरोना के कारण शिक्षण संस्थान बंद हो गए थे, लेकिन अब सब कुछ पहले जैसा हो रहा है। ऑनलाइन शिक्षा की वजह से विद्यार्थियों की शारीरिक गतिविधियों पर रोक लग गई थी। ऑफलाइन शिक्षा से शारीरिक गतिविधि सहित कई लाभ विद्यार्थियों को हो रहा है। बच्चों को पढ़ाई के लिए मानसिक तौर पर तैयार करने के लिए विद्यालय तकनीक और कार्यशाला का भी आयोजन कर रहे हैं। योग और व्यायाम सहित खेलकूद पर भी ध्यान दिया जा रहा है। विद्यार्थियों में पढ़ने की आदत सबसे ज्यादा समूह में विकसित होती है। ऑनलाइन शिक्षा में बच्चों के बीच प्रतिस्पर्धा गायब हो जाती है। प्रतिस्पर्धा के अभाव में बच्चों में स्किल डेवलपमेंट संभव नहीं हो पाती है। ऑनलाइन शिक्षा में बच्चे रीडिंग हैबिट, बैठने व बातचीत का तरीका ऑफलाइन के मुकाबले विकसित नहीं कर सकते।
विज्ञापन

बच्चे ऑनलाइन शिक्षा के मुकाबले ऑफलाइन ज्यादा सीखते हैं। मानसिक विकास के लिए ऑफलाइन शिक्षा बेहतर है। - प्रवीन गौतम, निदेशक, आर लिटल वंडर्स
मन लगाकर पढ़ाई कर रहा हूं। स्कूल खुलने पर खुश हूं। स्कूल जाने में बेहतर महसूस कर रहा हूं। - आकाश, 10वीं छात्र
जितना ऑफलाइन कक्षाओं में सीखने को मिलता है, उतना ऑनलाइन में नहीं मिलता। कोरोना नियमों का पालन कर स्कूल जाता हूं। - उमित, 10वीं छात्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed