फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Students had fun meeting friends in the classroom

क्लासरूम में दोस्तों से मिलकर विद्यार्थियों ने की मस्ती

Sat, 02 Apr 2022 02:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Students had fun meeting friends in the classroom
ग्रेटर नोएडा। दो वर्ष बाद शुक्रवार को स्कूल पहुंचे छात्र-छात्राओं ने पढ़ाई के साथ-साथ जमकर मौज मस्ती भी की। विद्यार्थी अपने दोस्तों से मिले और लंच टाइम में उनसे गपशप भी की। स्कूल पहुंचे विद्यार्थियों ने क्लासरूम पढ़ाई को ऑनलाइन पढ़ाई से कहीं बेहतर बताया। लंबे समय बाद स्कूल में सहपाठियों से मिलने की खुशी विद्यार्थियों के चेहरे पर देखते बन रही थी। शुक्रवार से जिले के लगभग सभी सीबीएसई, सीआईसीएसई स्कूल खुल गए। ग्रेनो स्थित जेपी पब्लिक, रामईश इंटरनेशनल, सेंट जोसेफ, रायन इंटरनेशनल, डीपीएस, जीसस एंड मैरी, प्रज्ञान पब्लिक स्कूल, एस्टर पब्लिक स्कूल समेत अन्य स्कूलों में बड़ी तादाद में विद्यार्थी पहुंचे। इस दौरान स्कूलों में पहले की तरह रौनक दिखाई दी। वर्षों बाद पूरी तरह से सभी कक्षाओं के लिए खुले स्कूलों से न केवल बच्चे खुश दिखाई दिए बल्कि स्कूलों के शिक्षक, प्रधानाचार्य और स्टॉफ भी अपनी खुशी जाहिर कर रहे थे।
विज्ञापन

पहले से खुले थे 9वीं से 12वीं तक के स्कूल
9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी तो अधिकतर स्कूलों में पहले से आ रहे थे लेकिन छोटे बच्चे दो वर्षों से स्कूल नहीं पहुंचे थे। इतने समय बाद स्कूल पहुंचे नन्हें-मुन्नों ने अपने साथियों के साथ खूब मस्ती की।
विज्ञापन

नर्सरी के बाद पहली बार स्कूल आया हूं। स्कूल आने पर दोस्तों के साथ अच्छा लग रहा है। - इवान, छात्र
ऑनलाइन पढ़ाई में घर पर कई बार बोर हो जाते थे। स्कूल में सीधे टीचर बताती हैं तो अच्छा लगता है।- सायशा अरोड़ा, छात्रा
अभी तक लैपटॉप पर घर पर ही पढ़ाई कर रही थी। स्कूल में पढ़ाई कर मजा आ रहा है। यहां सभी दोस्त भी हैं।- हर्षाली अरोड़ा, छात्रा
दो वर्ष बाद सभी विद्यार्थी स्कूल आए हैं। बच्चों और स्कूल का पूरा स्टाफ खुश है। यह खुशी ऑनलाइन पढ़ाई में नदारद थी। हालांकि दो वर्ष तक ऑनलाइन मोड में पढ़ाई कर बच्चों को कुछ नया सीखने को मिला। - प्रीति शर्मा, प्रधानाचार्या, एस्टर पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों में शुरू हुआ नया सत्र
नोएडा (संवाद)। दो साल बाद स्कलों में शैक्षिक सत्र निर्धारित समय से शुरू हुआ। शुक्रवार को अधिकतर निजी स्कूलों में नए सत्र की पढ़ाई शुरू हो गई। वहीं कुछ स्कूलों में सोमवार से छात्रों का आना शुरू होगा। बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में भी नया सत्र शुरू हो गया। दो साल बाद स्कूल पहुंचकर बच्चे काफी ज्यादा उत्साहित दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed