फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Students get food poisoning after eating wrong hostel food

Food Poisoning: हॉस्टल मेस के खाने से 50 से ज्यादा छात्रों को फूड पॉइजनिंग, अस्पताल में चल रहा इलाज

Sat, 09 Mar 2024 12:25 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 09 Mar 2024 12:25 PM IST
सार

मामला नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के आर्यन रेजीडेंसी और लॉयड हॉस्टल का है। छात्रों को हॉस्टल द्वारा गलत खाना परोशा गया था। छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Students get food poisoning after eating wrong hostel food
छात्रों को अस्पताल में कराया गया भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के एक हॉस्टल से फूड पॉइजनिंग की खबर सामने आई है। यहां गलत खाना खाने से करीब 50 से ज्यादा छात्र बीमार हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना नॉलेज पार्क पुलिस के मुताबिक सभी की तबीयत अब ठीक है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मामला नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र का है। लॉयड कॉलेज का आर्यन रेजिडेंसी नाम से हॉस्टल है। बीमार हुए छात्रों की संख्या 50 से ज्यादा बताई जा रही है। सभी छात्रों को अलग-अलग अस्पताल और क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। छात्रों का इलाज चल रहा है। छात्रों को हॉस्टल द्वारा गलत खाना परोशा गया था। छात्रों ने हॉस्टल संचालक पर कई आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि प्रकरण थाना नॉलेज पार्क पुलिस के संज्ञान में है, आठ मार्च की शाम छात्रों भोजन खाया गया था। जिससे छात्रों को पेट खराब हो गया, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है, सभी छात्रों की हालत ठीक है, शांति व्यवस्था है। थाना नॉलेज पार्क पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, महाशिवरात्रि के अवसर पर छात्रों ने व्रत रखा हुआ था। उसके बाद शाम को कूटू के आटे से बना खाना खाया था। इसके बाद छात्रों की तबीयत खराब हुई। खाने में क्या गड़बड़ी थी और इसके लिए कौन जिम्मेदार है, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। दूसरी ओर लॉयड कॉलेज प्रशासन का कहना है कि हॉस्टल से हमारा कोई लेना-देना नहीं है। हॉस्टल का संचालन निजी स्तर पर कोई और करता है।

हापुड़ में कुट्टू के आटे की पकौड़ी और पूरी खाने से एक दर्जन से अधिक लोग बीमार
ब्रजघाट में महाशिवरात्रि के पर्व व्रत के दौरान कुट्टू के आटे की पकौड़ी और पूरी खाने से 12 से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ गई। उल्टी-दस्त और शरीर में कंपन होने पर लोग चिकित्सकों के पास पहुंचे। अधिकांश लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया। कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं। चिकित्सकों ने फूड पॉइजन होने की बात कही है। लोगों में दहशत का माहौल है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मामले की जांच में जुट गई है। जिन-जिन दुकानों से कुट्टू का आटा खरीदा गया है, उन्हें चिन्हित किया जा रहा है। मामले की जानकारी मिलने पर एसडीएम साक्षी शर्मा अस्पताल में पहुंच गई और पूछताछ की। उन्होंने खाद्य सुरक्षा औषधि निरीक्षक को मामले की जानकारी देकर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। एसडीएम साक्षी शर्मा ने बताया कि बीमार रोगियों से वार्ता की गई है। खाद्य सुरक्षा औषधि निरीक्षक को इस तरह की दुकानों को चिन्हित कर नमूने लेने और अग्रिम कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। 

बुलंदशहर में कुट्टू की पकौड़ी खाने से 17 बीमार 
महाशिवरात्रि पर व्रत में कुट्टू के आटे की बनी पकौड़ी खाने से नगर के साठा निवासी तीन परिवार के 17 लोगों की तबियत बिगड़ गई। परिजनों ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें आठ को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। परिजनों का कहना है कि मोहल्ले की दुकान से कुट्टू का आटा लिया था। जिसे घर पर लाकर सभी ने कुट्टू की पकौड़ी बनाई। हालत बिगड़ने वालों में आठ महिलाएं, चार युवक ओर अन्य शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed