{"_id":"68ceaf68e30e590cb60bb6b1","slug":"students-clashed-over-a-chair-at-a-tea-stall-grnoida-news-c-23-1-lko1064-75774-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: चाय की दुकान पर कुर्सी पर बैठने के लिए भिड़े छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: चाय की दुकान पर कुर्सी पर बैठने के लिए भिड़े छात्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाय की दुकान पर कुर्सी पर बैठने के लिए भिड़े छात्र
बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को चाय की दुकान पर कुर्सी पर बैठने के लिए छात्रों के दो गुटों में लात-घूंसे चले। पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
अल्फा-2 सेक्टर में नवीन अस्पताल के पास एक चाय की दुकान है। शुक्रवार रात करीब 10 बजे कुछ छात्र चाय पीने पहुंचे थे। इसी दौरान कुर्सी पर बैठने को लेकर दो छात्रों में कहासुनी हो गई। थोड़ी ही देर में दोनों ने अपने-अपने साथियों को मौके पर बुला लिया। मामूली विवाद ने देखते ही देखते मारपीट का रूप ले लिया। छात्रों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाए और कुर्सियां भी चला दीं। इस बीच वहां मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया और पुलिस को सूचना दी। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें छात्र आपस में मारपीट करते नजर आ रहे हैं। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों से दो-दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। युवकों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।
इनसेट
सोसाइटी में शराब पीकर भिड़े छात्र
बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र की अंसल गोल्फ लिंक सोसाइटी में भी छात्रों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि कुछ छात्र शराब पीकर आपस में बहस करने लगे। देखते-देखते हाथापाई होने लगी। शोर-शराबा बढ़ने पर सोसाइटी के लोगों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चार-पांच छात्रों को झगड़ते हुए पाया। इनमें से दो युवकों को दबोच लिया गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।