फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Students can take admission in PG from today by doing spot registration.

Noida News: पीजी में आज से स्पाट पंजीकरण कर विद्यार्थी ले सकते हैं दाखिला

Thu, 16 Oct 2025 02:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Students can take admission in PG from today by doing spot registration.
मुरादाबाद। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय की ओर से परास्नातक में दाखिला लेने से वंचित रहे विद्यार्थियों को एक और मौका दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि विद्यार्थी बृहस्पतिवार से स्पाट पंजीकरण कर अपना प्रवेश सुनिश्चित कर सकते हैं।
विज्ञापन

कुलसचिव गिरीश कुमार द्विवेदी ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर में परास्नातक के प्रथम सेमेस्टर एवं उससे संबद्ध मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बिजनौर और अमरोहा के कॉलेजों में सत्र 2025-26 में परास्नातक पाठ्यक्रमों के पहले सेमेस्टर के प्रवेश (समर्थ पोर्टल के माध्यम से) के लिए स्पाट पंजीकरण की तारीख बढ़ाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि परास्नातक आनलाइन स्पाट पंजीकरण-प्रवेश 16 अक्तूबर से शुरु होंगे। पंजीकरण और प्रवेश की अंतिम तारीख 18 अक्तूबर शाम पांच बजे तक है। छात्रों द्वारा विश्वविद्यालय परिसर, महाविद्यालय में पंजीकरण फार्म के साथ आवेदन फार्म जमा करने की अंतिम तारीख 18 अक्तूबर शाम पांच बजे तक है। महाविद्यालय-विश्वविद्यालय परिसर द्वारा सभी (स्नातक, परास्नातक, एलएलबी, एलएलएम, बीएड, एमएड आदि) प्रवेश लॉक करने की अंतिम तारीख भी 18 अक्तूबर है। उन्होंने कहा कि परास्नातक के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क 150 रुपये निर्धारित है।
विज्ञापन


75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य
गिरीश कुमार द्विवेदी का कहना है कि परास्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए इच्छुक विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.gjum.ac.in एवं https://gjumadm.samarth.edu.in/index.php के माध्यम से प्रवेश संबंधी नियमों आदि की जानकारी प्राप्त कर ऑनलाइन आवेदन पूर्ण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रवेश लेने वाले सभी विद्यार्थियों को 75 फीसदी उपस्थिति पूर्ण करना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विद्यार्थियों की मांग पर विचार करने के बाद स्पाट पंजीकरण की तारीख बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। विद्यार्थी अपना दाखिला सुनिश्चित करवाकर पढ़ने के लिए नियमित कक्षाओं में जरूर जाएं, ताकि उनकी उपस्थिति 75 फीसदी से कम न रहे।
गिरीश कुमार द्विवेदी, कुलसचिव, गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed