{"_id":"622cfaf9ff65ad09843f0e6b","slug":"student-was-taken-hostage-to-faridabad-car-robbed-noida-news-noi6370292134","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र को बंधक बनाकर ले गए फरीदाबाद, कार लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र को बंधक बनाकर ले गए फरीदाबाद, कार लूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। कुत्ते को खाना खिलाकर घर लौट रहे एक छात्र को कार सवार चार बदमाशों ने सूरजपुर क्षेत्र में हथियारों के बल पर बंधक बनाया और स्कॉर्पियो कार लूट ली। डेढ़ घंटे बाद छात्र को पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के रास्ते फरीदाबाद के छांयसा ले जाकर खेत में छोड़ दिया और मोबाइल व पर्स भी लूटकर ले गए। इसकी शिकायत पीड़ित ने हरियाणा पुलिस से की, लेकिन सूरजपुर की घटना बताकर कार्रवाई नहीं की गई। अब सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू की है।
पूर्वांचल हाइट्स सोसाइटी में वैभव मिश्रा परिवार के साथ रहता है। वह ग्रेटर नोएडा के एक कालेज में पढ़ रहा है। वैभव ने पुलिस को बताया कि 8 मार्च की शाम 6 बजे वह सेक्टर डेल्टा-3 से कुत्तों को खाना खिलाकर स्कॉर्पियो से घर लौट रहा था। जैसे ही वह सेक्टर की सर्विस रोड पर पहुंचा तो बदमाशों ने आगे कार लगाकर उसे रोक लिया। तीन बदमाशों ने उसे कार में बंधक बनाकर लिया और एक बदमाश उसकी स्कोर्पियो चलाने लगा। बदमाश छात्र को पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के रास्ते छांयसा के एक खेत में ले गए। बदमाशों ने छात्र को खेत में उतारकर कहा कि जान बचानी है तो भाग जा नहीं तो गोली मार देंगे, लेकिन छात्र ने मना कर दिया। इसके बाद दो बदमाश छात्र को पिस्टल के बल पर खेत में कुछ दूरी पर लेकर गए और एक पेड़ के नीचे बैठा दिया। बदमाशों ने कहा कि पीछे देखा तो गोली मार देंगे।
पुलिस चौकी के पास स्कॉर्पियो देख प्रधान ने किया पीछा
वैभव के पिता भास्कर मिश्रा ने बताया कि वह हरियाणा के एक विवि में अधिकारी हैं। वैभव खेत से बाइक सवार युवकों की मदद से पास के एक थाने पहुंचा। वहां गांव के एक प्रधान भी मौजूद थे। वैभव ने प्रधान को जानकारी दी कि चौकी के पास से बदमाश उसकी स्कॉर्पियो लूटकर ले जा रहे हैं। इस पर प्रधान व पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं लगे। वैभव ने बताया कि बदमाश उसे गुमराह करने के लिए इस तरह की बात कर रहे थे, जैसे वह पुलिसकर्मी हों।
विज्ञापन
ईस्टर्न पेरिफेरल टोल के सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश
सूरजपुर कोतवाली पुलिस का कहना है कि सूचना मिलने पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के टोल व घटनास्थल के आसपास के फुटेज खंगाले हैं। इसमें बदमाश कैैद हुए हैं। हालांकि, चेहरा साफ नहीं दिख रहा है। जल्द बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा।