सिरफिरे की धमकी से घबराई छात्रा: दोस्ती न करने पर तेजाब डालने की दी धमकी, बीच में ही छोड़ी पढ़ाई
जेवर इलाके में एक मनचले ने दोस्ती न करने पर एक छात्रा को तेजाब डालने की धमकी दे डाली। जिसके बाद छात्रा ने पढ़ाई छोड़ दी। बीकॉम की छात्रा को धमकी देने वाला व्हाट्सएप पर खुद सत्ताधारी परिवार का बता रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली क्षेत्र के महाविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई कर रही एक ने मनचले के डर से पढ़ाई छोड़ दी है। छात्रा का आरोप है कि 25 दिसंबर को उसके फोन पर अनजान नंबर से मैसेज कर दोस्ती करने का दबाव बनाया गया था। आरोपी का प्रस्ताव युवती ने उसी समय नकार दिया। लेकिन आरोपी दबाव बनाने के लिए युवती और उसके परिजनों के साथ गाली गलौज करने लगा।
साथ ही धमकी दी कि यदि छात्रा ने उसके दोस्ती नहीं की तो उसे जबरन घर से उठाकर ले जाएगा। इसके लिए उनको गंभीर अंजाम भुगतना पड़ेगा। आरोपी एक सत्ताधारी पार्टी के नेता के परिवार से बताया जा रहा है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र निवासी एक छात्रा कस्बे के एक महाविद्यालय में बीकॉम की छात्रा है। उसने पुलिस को शिकायत देते कहा कि 25 दिसंबर को उनके मोबाइल नंबर पर अनजान व्यक्ति ने शाम 5 बजे कार की।
आरोप है कि कॉल करने वाले युवक ने छात्रा के समक्ष दोस्ती का प्रस्ताव रखा। इस पर छात्रा ने कहा कि उसे किसी से दोस्ती नहीं करनी है और वह उसे दोबारा फोन न करें। एक के बाद एक कई बार युवक ने कॉल किया तो छात्रा ने अपनी मां और भाई को उक्त प्रकरण के बारे में जानकारी दी। इस पर मां और भाई ने युवक से बात की तो उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। साथ ही कहा कि यदि छात्रा ने उसके साथ दोस्ती नहीं की तो आरोपी भड़क गया। आरोपी ने कहा कि उसने दो साल से वह दोस्ती का प्रस्ताव भेज रहा है, लेकिन वह हर बार ठुकरा दे रही है।
आरोपी ने धमकी देते हुए कहा कि वह सत्ताधारी परिवार से तालुक रखता है। अगर उसने दोस्ती का प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया तो तेजाब डालकर युवती के चेहरे को बिगाड़ देगा। इसके अलावा उसे घर से उठकार ले जाएगा और दुष्कर्म करके मुंह दिखाने के लायक नहीं छोड़ेगा।
इस घटना के बाद पीड़ित परिजन और छात्रा कोतवाली गई और आरोपी के खिलाफ कोतवाली में शिकायत दी अब पीड़िता ने धमकी के बाद से घर से निकलना बंद कर दिया है और कॉलेज भी छोड़ दिया है। मुकदमा पंजीकृत करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज किया जा चुका है और मोबाइल नंबर के आधार पर उसकी पहचान कराई जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।