{"_id":"655e3446f52935cb64046848","slug":"student-committed-suicide-and-woman-died-under-suspicious-circumstances-in-noida-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा में दो की मौत: मां ने पढ़ाई के लिए डांटा तो... छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, एक अन्य महिला की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा में दो की मौत: मां ने पढ़ाई के लिए डांटा तो... छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, एक अन्य महिला की हुई मौत
Wed, 22 Nov 2023 10:33 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 22 Nov 2023 10:33 PM IST
सार
कोतवाली प्रभारी अमरीश कुमार का कहना है कि छात्रा द्वारा आत्महत्या और महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के मामले की जांच की जा रही है। 12वीं कक्षा की एक छात्रा को मां ने पढ़ाई करने के लिए डाटा तो उसने अपने कमरे में जाकर पंखे से फंदा फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में 12वीं कक्षा की एक छात्रा को मां ने पढ़ाई करने के लिए डाटा तो उसने अपने कमरे में जाकर पंखे से फंदा फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के दौरान घर पर केवल मां ही थी और बेटी पढ़ाई करने से बच रही थी।
विज्ञापन
घटना की सूचना पुलिस को दी और मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने जांच-प़डताल करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। उधर, सादोंपुर गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। हालांकि परिजन ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
मूलत: बिहार के नालंदा निवासी प्रसादी यादव बादलपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित एयरफोर्स स्टेशन के से सटी मेगा सिटी कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। उनकी बेटी पूजा पास के ही एक इंटर कॉलेज में 12वीं कक्षा की छात्रा थी। मंगलवार शाम छात्रा की मां ने पढ़ाई में लापरवाही बरतने को लेकर पूजा को डांट दिया था।
विज्ञापन
इसके बाद पूजा अपने कमरे में जाकर पढ़ने लगी और परिवार के लोग जब सो गए तो छात्रा ने अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब देर तक छात्रा का कमरा नहीं खुला तो परिजन ने दरवाजा खोलकर देखा तो वह पंखे से लटकी हुई थी। पूजा को लटका देख उसकी मां की चीख निकल गई और इसे सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर आ गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल का फारेंसिक टीम ने मुआयना किया, लेकिन कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। उधर, घटना के समय छात्रा के पिता पैतृक गांव गए हैं।
महिला की रहस्यम परिस्थितियों में मौत
बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के सादोंपुर गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मौत के कारण का अभी तक पता नहीं चल सका है। महिला के मौत के बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं है। मृतक महिला के परिजनों ने पुलिस को इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी। परिजन ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। कोतवाली प्रभारी अमरीश कुमार का कहना है कि छात्रा द्वारा आत्महत्या और महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के मामले की जांच की जा रही है।