फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Structural stability checks for buildings will be included in the village building regulations.

Noida News: गांव की भवन नियमावली में इमारतों की मजबूती जांच होगी शामिल

Wed, 23 Sep 2026 11:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Structural stability checks for buildings will be included in the village building regulations.
-तीनों प्राधिकरण क्षेत्र के लिए बन रही है भवन नियमावली, प्राधिकरण जुड़वाएगा स्ट्रक्चरल स्टेबिलिटी रिपोर्ट का प्रावधान
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण ने गांवों में बन रही इमारतों की संरचनात्मक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अहम निर्णय लिया है। तीनों प्राधिकरण क्षेत्र के गांव के लिए अलग से भवन नियमावली बन रही है। नियमावली में शामिल होने वाले मानक-नियमों के अतिरिक्त नोएडा प्राधिकरण अपने स्तर पर स्ट्रक्चरल स्टेबिलिटी रिपोर्ट का प्रावधान भी करेगा। इससे बनने वाली बहुमंजिला इमारतों की मजबूती सुनिश्चित होगी।
अभी तीनों प्राधिकरण की संयुक्त भवन नियमावली गांव के लिए बन रही है उस पर शासन से मंजूरी मिलेगी। फिर यूनिफाइड पॉलिसी में इसे शामिल किया जाएगा। इसके बाद तीनों प्राधिकरण बोर्ड में रखकर प्रभावी करेंगे। प्राधिकरण अधिकारियों का कहना है कि यह नियम ग्रामीण क्षेत्रों की इमारतों की स्ट्रक्चरल सेफ्टी पर केंद्रित है। दिल्ली में इमारत गिरने की घटना के बाद नोएडा के गांवों में भी जर्जर इमारतों का सर्वे हो रहा है। चिह्नित इमारतों पर नोटिस भी चस्पा किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इस नए नियम से गांवों में अवैध और असुरक्षित निर्माण पर लगाम लगेगी। गांव वालों को अपनी इमारतों की मजबूती का प्रमाण देना अनिवार्य होगा। प्राधिकरण का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित और नियोजित विकास सुनिश्चित करना है। प्राधिकरण के सीईओ कृष्ण करुणेश ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की भवन नियमावली तैयार होने के बाद प्राधिकरण प्रभावी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed