फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Streetlights on the 60-meter road are non-functional; commuters forced to travel in the dark.

Noida News: 60 मीटर रोड पर बंद पड़ीं स्ट्रीट लाइटें, अंधेरे में सफर को मजबूर यात्री

Thu, 11 Jun 2026 08:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 08:37 PM IST
विज्ञापन
Streetlights on the 60-meter road are non-functional; commuters forced to travel in the dark.
60 मीटर रोड पर बंद पड़ीं स्ट्रीट लाइटें, अंधेरे में सफर को मजबूर यात्री
विज्ञापन


लगभग एक से डेढ़ किलोमीटर तक सड़क पर नहीं जलती कोई स्ट्रीट लाइट
पुनीत कुमार
यमुना सिटी। एक ओर यमुना सिटी में नए सेक्टरों और बड़ी-बड़ी आवासीय सोसायटियों का तेजी से विकास हो रहा है, वहीं दूसरी ओर बुनियादी सुविधाओं की कमी लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। इन्हीं समस्याओं में से एक 60 मीटर रोड पर बड़ी संख्या में स्ट्रीट लाइटों का बंद होना है, जिसके चलते रात के समय कई हिस्सों में अंधेरा पसरा रहता है।
60 मीटर रोड पर कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। कुछ जगहों पर तो लगभग एक से डेढ़ किलोमीटर तक सड़क पर कोई लाइट नहीं जलती। इतना ही नहीं, विभिन्न सेक्टरों को जोड़ने वाले मार्गों पर लगी स्ट्रीट लाइटें भी बंद हैं, जिसके कारण लोगों को अंधेरे में ही आवागमन करना पड़ रहा है। पर्याप्त रोशनी न होने से सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। इसके अलावा 60 मीटर रोड पर लावारिश पशुओं की आवाजाही भी आम है। पशु अचानक सड़क पर आ जाते हैं, जिससे दुर्घटना होने का खतरा बढ़ जाता है। यमुना सिटी के सेक्टर-18, 20 और 22 में लगीं स्ट्रीट लाइटें केवल शोपीस बनकर रह गई हैं। इन सेक्टरों में सड़क किनारे स्ट्रीट लाइटें स्थापित तो हैं लेकिन वह रात के समय नहीं जलतीं।
विज्ञापन

पेड़ों की बड़ी टहनियां रोक रहीं लाइटों की रोशनी

यमुना सिटी के 60 मीटर रोड पर लगे पेड़ों की नियमित देखरेख और छंटाई न होने के कारण उनकी शाखाएं काफी बड़ी और घनी हो गई हैं। कई स्थानों पर ये शाखाएं स्ट्रीट लाइटों के सामने फैल गई हैं, जिससे लाइट की रोशनी सड़क तक ठीक से नहीं पहुंच पाती। जहां स्ट्रीट लाइटें सही स्थिति में हैं और नियमित रूप से जल रही हैं, वहां भी सड़क पर पर्याप्त प्रकाश नहीं मिल पाता। रात के समय पेड़ों की घनी छाया के कारण सड़क के कई हिस्सों में अंधेरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed