फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Stadium not found for 16 years

16 साल से नहीं मिला स्टेडियम

Tue, 21 Dec 2021 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Stadium not found for 16 years
नूंह। नूंह को जिला बने 16 साल बीत गए हैं। इन सालों में सरकार व प्रशासन द्वारा युवाओं को जिला स्तरीय खेल स्टेडियम की सुविधा नहीं दी। इस कारण मेवात क्षेत्र के युवा खेलों के क्षेत्र में आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। विभाग द्वारा खानापूर्ति के लिए कई साल पहले नूंह के गांव शाहपुर नंगली में जिला खेल स्टेडियम के नाम पर राजीव गांधी खेल परिसर बनाकर युवाओं से बड़ा मजाक किया है। इस खेल परिसर में आज तक कोई सुविधा नहीं दी गई है।
विज्ञापन

प्रशासन व खेल विभाग की सुस्ती के चलते अब भी युवाओं को किसी प्रकार के खेल प्रशिक्षण का लाभ नहीं दिया जा रहा है। विभाग की इस लचर कार्यशैली से जिले के युवाओं में विभाग के प्रति काफी रोष देखा जा रहा है। खानापूर्ति के लिए गांवों में विभाग द्वारा युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बता दें, कि नूंह के गांव शाहपुर नंगली में युवाओं की मांग पर दिसंबर 2016 तत्कालीन उपायुक्त मनीराम शर्मा ने प्रदेश सरकार से जिला स्तरीय खेल स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू कराया था। जो करीब 3 वर्ष पूर्व पूरा हो चुका है। जिसका जिले के युवाओं को अभी तक लाभ नहीं मिला है। पूर्व से जिले में खेल सुविधाएं न के बराबर हैं। विभागीय अधिकारी भी इसमें खास रुचि नहीं ले रहे हैं। जिले के खंडों में राजीव गांधी खेल परिसर तो बनाए गए हैं, लेकिन खेल विभाग उनका भी जिम्मा नहीं उठा पाया। परिणामस्वरूप वो भी जर्जर हो गए। ऐसी स्थिति में जिले में खेलों का आयोजन कॉलेज व स्कूलों में कराया जाता है। जहां ये खेल केवल खानापूर्ति तक ही सीमित रहते हैं।
विज्ञापन

एक करोड़ 14 लाख से कराया गया है निर्माण कार्य
नंगली गांव में जिला खेल विभाग द्वारा पंचायत की नौ एकड़ जमीन पर एक करोड़ 14 लाख रुपये की लागत से खेल स्टेडियम का निर्माण कार्य कराया गया है। निर्माण कार्य के पूरा होने के बाद खेल स्टेडियम को युवाओं के प्रशिक्षण के लिए शुरू नहीं कराया गया है। जिससे अब यहां पर करोड़ों रुपये मिट्टी में दफन हो रहे हैं। हालांकि फिरोजपुर झिरका के महूं चोपड़ा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जिले के लिए जिला स्तरीय खेल स्टेडियम बनाने की घोषणा जरूर की है लेकिन अब समय बताएगा की कब तक जिले के युवाओं को जिला स्तर के स्टेडियम की सुविधा मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी नहीं लेते रूचि
जिले में खेल सुविधा नाममात्र की है। खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी यहां पर रुकने को तैयार नहीं है। हाल में एमडीए के ट्रांजिस्ट हास्टल में खेल विभाग का कार्यालय है।
क्या कहते है क्षेत्रवासी
क्षेत्र के खेल प्रेमी युवा जाकिर हुसैन, प्रवीन पंडित, तौफीक ने बताया कि सरकार व प्रशासन का नूंह जिले के साथ सौतेला व्यवहार स्पष्ट दिख रहा है। सरकार द्वारा प्रदेश के हर जिले में जिला स्तरीय खेल स्टेडियम बनाया गया है। लेकिन मेवात के नाम पर सरकार ने अभी घोषणा की है।

क्या कहते है विधायक
भाजपा की प्रदेश सरकार जिले के युवाओं के लिए कुछ नहीं करना चाहती। भाजपा ने बीते कार्यकाल में कांग्रेस द्वारा शुरू किए कार्यों को भी पूरा नहीं कराया है।
- आफताब अहमद, नूंह विधायक
युवाओं के हितों की उपेक्षा नहीं होने दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने जिले के युवाओं के लिए खेल स्टेडियम की घोषणा की है। जल्द ही युवाओं को इसका लाभ मिलेगा।
- नरेंद्र पटेल, जिला अध्यक्ष भाजपा
इस बारे में पता कर जरूरी कदम उठाया जाएगा। युवाओं को तमाम खेल सुविधाओं का लाभ दिया जाएगा।
शक्ति सिंह, उपायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed