{"_id":"665dd9ada4059bc2dc0cbfaa","slug":"sri-lankan-team-will-reach-on-9th-june-first-match-will-be-held-on-11th-grnoida-news-c-23-1-vns1013-32769-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नाै जून को पहुंचेगी श्रीलंका की टीम, 11 को होगा पहला मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नाै जून को पहुंचेगी श्रीलंका की टीम, 11 को होगा पहला मैच
विज्ञापन
नाै जून को पहुंचेगी श्रीलंका की टीम, 11 को होगा पहला मैच
- भारत और श्रीलंका के बीच खेली जाएगी पांच मैचों की क्रिकेट श्रंखला
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में पांच मैचों की व्हील चेयर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट शृंखला खेली जाएगी। 11 से 16 जून तक खेली जाने वाली शृंखला के लिए श्रीलंका की टीम नौ जून को ग्रेनो पहुंच जाएगी।
शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय मैचों की शृंखला के लिए तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। इससे पहले यहां अप्रैल में मतदाता जागरूकता को लेकर व्हील चेयर क्रिकेट मैच खेला गया था। ये मैच सेंट्रल और नॉर्थ जोन के बीच खेला गया था। भारतीय टीम की कप्तानी एक बार फिर सोमजीत करेंगे। सोमजीत की कप्तानी में भारतीय टीम लगातार अच्छा प्रयास कर रही है। भारतीय टीम विदेश में अब तक 16 मैच खेल चुकी है। सभी मैच में टीम को जीत मिली है। भारतीय टीम में वीर सिंह, अनमोल वशिष्ठ, साहिल सलीम सैय्यद, सौरभ मलिक, कबीर सिंह, उमेश कौशिक, एनबी हरीश कुमार, जेयान चेल्लप्पन, संतोष सरजेराव, सुरेश एस, सागर बीआर, संदीप, राजा बाबू, रोहित अनोत्रा, सुनील राव और रिजर्व खिलाड़ियों में प्रशांत ठाकुर, भीमा और कुबेर सिंह रहेंगे।