फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sports function concluded at Mahamaya Girls Inter College

Noida News: महामाया बालिका इंटर कॉलेज में खेल समारोह संपन्न

Mon, 02 Feb 2026 08:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 08:39 PM IST
विज्ञापन
Sports function concluded at Mahamaya Girls Inter College
नोएडा (संवाद) । सेक्टर-44 स्थित महामाया बालिका इंटर कॉलेज में संचालित बाल वाटिका में वार्षिक खेल समारोह जोश 2026 हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नर्सरी से लेकर यूकेजी/बाल वाटिका–3 तक के लगभग सभी नन्हे बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों ने दौड़, संतुलन खेल और अन्य मनोरंजक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। साथ ही मार्च पास्ट, योगा, अंब्रेला ड्रिल का भी आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंचशील बालक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. नीरज टंडन और उद्यान केयर के ट्रस्टी दीपक शर्मा उपस्थित रहे। आंगन वृद्धाश्रम से आए बुजुर्गों की सहभागिता ने समारोह को भावनात्मक और प्रेरणादायक बना दिया। समापन अवसर पर विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने कहा कि ऐसे खेल आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और खेल भावना का विकास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed