फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   SP submits memorandum in support of Jauhar University.

Noida News: जौहर विश्वविद्यालय के समर्थन में सपा ने सौंपा ज्ञापन

Mon, 27 Jul 2026 07:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 07:59 PM IST
विज्ञापन
SP submits memorandum in support of Jauhar University.
नोएडा (संवाद)। मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर के 38 भवनों को ध्वस्त करने के नोटिस के विरोध में सोमवार को समाजवादी पार्टी महानगर संगठन और अल्पसंख्यक सभा ने सेक्टर-19 स्थित सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने की मांग करते हुए उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा शिक्षा और विद्यार्थियों के हितों के साथ खड़ी रही है। विधानसभा अध्यक्ष बबलू चौहान और समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के अध्यक्ष अली शेर ने भी ध्वस्तीकरण नोटिस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed