फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   SP leaders met farmers protesting outside the office of Greno Authority

Noida: ग्रेनो प्राधिकरण पर धरना दे रहे किसानों से मिला सपा प्रतिनिधिमंडल, छह जून को लाठीचार्ज में हुए थे घायल

Fri, 16 Jun 2023 02:14 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 16 Jun 2023 02:14 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के सामने करीब दो महीने से धरना दे रहे किसानों से शुक्रवार को सपा के 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। 

विज्ञापन
SP leaders met farmers protesting outside the office of Greno Authority
ग्रेनो प्राधिकरण के दफ्तर के बाहर किसानों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के सामने करीब दो महीने से धरना दे रहे किसानों से शुक्रवार को सपा के 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। विधायक पंकज पटेल, सचिन यादव, राज कुमार भाटी, फकीर चंद नागर, महेंद्र यादव, जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी, पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक समेत अन्य सपा नेताओं ने किसानों से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने पहले जेल में बंद किसानों से मुलाकात की। उसके बाद धरने पर बैठे किसानों से मुलाकात की और उन्हें अपना समर्थन और हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


दरअसल, ग्रेटर नोएडा के 45 गांव के किसान अखिल भारतीय किसान महासभा के बैनर तले प्राधिकरण पर अपनी मांगों को लेकर पिछले 53 दिन से धरना दे रहे हैं। प्राधिकरण के दफ्तर पर किसान मुआवजे, लीजबैक समेत कई मांगों को लेकर महापड़ाव डालकर बैठे हुए प्रदर्शन कर रहे हैं। छह जून को किसानों ने प्रदर्शन करते हुए प्राधिकरण का दूसरा गेट भी बंद कर दिया था। किसानों ने जमकर नारेबाजी की थी, किसानों को तितर बितर करने के लिए उन पर लाठीचार्ज की थी और 33 किसानों को जेल भेज दिया था। लाठीचार्ज में कई किसान घायल भी हुए थे।
विज्ञापन


जेल से छूटते ही हंगामा, फिर गिरफ्तार कर भेजा जेल
नए जमीन अधिग्रहण कानून लागू करने की मांग को लेकर छह जून को हंगामा और प्रदर्शन करने के आरोप में जेल भेजे गए किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार सुबह रिहा होने के बाद जेल परिसर के बाहर ही दोबारा नारेबाजी और हंगामा शुरू कर दिया। ऐसे में ईकोटेक-1 थाना पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे सभी 32 किसानों को दोबारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में नए जमीन अधिग्रहण कानून लागू करने समेत अन्य मांगों को लेकर किसान सभा के कार्यकर्ता पिछले कुछ दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। छह जून को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय के बाहर संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन, नारेबाजी की थी। हंगामा बढ़ते देख सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने 32 कार्यकर्ताओं और नेताओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। शुक्रवार सुबह किसान नेताओं को जमानत के बाद रिहा कर दिया गया। रिहा होने के बाद सुबह 9.30 बजे जैसे ही किसान सभा के कार्यकर्ता जेल से बाहर निकले तो उन्होंने प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। ईकोटेक-1 थाना पुलिस ने जेल के बाहर हंगामा करने वाले 32 किसानों को शांतिभंग के आरोप में फिर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed