फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   sp leader shot dead in dadri

नकाबपोशों ने सपा नेता की गोली मारकर की हत्या-

Fri, 31 May 2019 10:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
sp leader shot dead in dadri
ताबड़तोड़ गोलियां मारकर सपा नेता की हत्या
विज्ञापन

दादरी। जारचा रोड स्थित दुकान के पास शुक्रवार दोपहर निर्माण करा रहे सपा के दादरी अध्यक्ष रामटेक कटारिया की कार सवार नकाबपोश हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। सपा नेता के सिर समेत पूरे शरीर में कुल छह गोलियां लगीं हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की शिकायत पर सभासद समेत छह नामजद हैं।
एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि उनकी पारिवारिक विवाद में हत्या की गई है। हत्या में राजनीति का कोई एंगल नहीं है। गांव गढ़ी निवासी रामटेक कटारिया पूर्व में नगरपालिका परिषद के वार्ड 15 में सभासद का चुनाव भी लड़ चुके थे। शुक्रवार को दोपहर के समय सपा नेता जारचा रोड स्थित घर के पास अपनी दुकान के आगे नाले की दीवार बनवा रहे थे। वह एक पेड़ के पास खड़े होकर काम देख रहे थे। तभी दादरी की तरफ से एक ऑल्टो कार व बाइक आकर रुकी। कार से नकाबपोश बदमाश उतरे और ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। इससे आसपास मौजूद लोग व दुकानदारों इधर उधर भागने लगे। बदमाशों ने दस गोलियां चलाईं। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर गए। बदमाशों के भागने के बाद परिजन लहूलुहान सपा नेता को पास के अस्पताल लेकर गए। उन्हें गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल भेज दिया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद एसएसपी वैभव कृष्ण और एसपी देहात विनीत जायसवाल समेत अन्य अधिकारियों ने मौका मुआयना व पड़ताल की।
विज्ञापन

किसी ने मुंह खोला तो अंजाम बुरा होगा
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों की संख्या पांच-छह थी लेकिन कार से केवल तीन आरोपी उतरे थे। आरोपियों ने रामटेक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई और जमीन पर गिरने के बाद हवाई फायरिंग कर लोगों को धमकी दी कि किसी ने मुंह खोला तो अंजाम अच्छा नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
भाइयों से पारिवारिक विवाद में हत्या की गई है। इसका राजनीति से कोई लेना देना नहीं है। परिवार के लोगों ने पूरे मामले की जानकारी दी है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
वैभव कृष्ण, एसएसपी गौतम बुद्ध नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed