{"_id":"61c4d5508e985966f7694523","slug":"sp-leader-fired-pistol-at-people-playing-golf-noida-news-noi62307869","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोल्फ खेल रहे लोगों पर सपा नेता ने तानी पिस्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोल्फ खेल रहे लोगों पर सपा नेता ने तानी पिस्टल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। समाजवादी पार्टी के नेता पर नोएडा स्टेडियम में गोल्फ खेल रहे लोगों पर पिस्टल तानने का आरोप लगा है। लोगों ने सपा नेता रवि शर्मा से पिस्टल छीन कर पुलिस को सौंप दी। मामले में सपा नेता के खिलाफ कोतवाली सेक्टर-24 में रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं रवि शर्मा ने कहा कि गोल्फ बॉल लगातार उनके घर में गिरती है। इससे कई बार परिजन चोटिल हो चुके हैं। बुधवार रात वह इसका विरोध करने गए थे। तभी गोल्फ खेल रहे लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। उन्होंने आत्मरक्षार्थ पिस्टल निकाली थी। जिससे लोगों ने छीन लिया।
पुलिस के मुताबिक सेक्टर 21-ए स्थित नोएडा स्टेडियम में गोल्फ की प्रैक्टिस होती है। आरोप है कि बुधवार रात करीब 8 बजे लोग वहां गोल्फ की प्रैक्टिस कर रहे थे। इसी बीच सपा नेता रवि शर्मा आए और लोगों के साथ बदसलूकी करते हुए पिस्टल लहराने लगे। जब लोगों ने विरोध किया तो सपा नेता ने पिस्टल तान दी। लोगों ने पिस्टल छीन ली। लोगों ने पुलिस को बुलाकर पिस्टल सौंप दी।
वहीं सपा नेता रवि शर्मा का कहना है कि उनका घर स्टेडियम के सामने है और गोल्फ बॉल लगातार घर में आकर गिरती है। कई बार घर की महिलाएं व बच्चे चोटिल हुए हैं। कार के शीशे भी टूटे हैं। बुधवार को भी दो बार बॉल उनके घर में आ गिरी तब वह विरोध जताने वहां गए थे। आरोप है कि वहां मौजूद लोग उनसे मारपीट पर उतारू हो गए तब उन्होंने आत्मरक्षार्थ पिस्टल निकाली थी। जिसे वहां मौजूद लोगों ने छीन ली। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने सपा नेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि इस मामले में रवि शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है और पिस्टल को जब्त कर लिया गया है। इस मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।