फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   'SP is going to lose and BSP is going to run away, Congress is like a dilapidated building'

‘सपा हारने व बसपा भागने वाली है, कांग्रेस जर्जर इमारत जैसी’

Mon, 07 Feb 2022 01:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
'SP is going to lose and BSP is going to run away, Congress is like a dilapidated building'
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा का स्वागत करते भाजपा नेता। संवाद - फोटो : Grnoida
जेवर। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने रविवार को जेवर के प्रज्ञान स्कूल में भाजपा प्रत्याशी धीरेंद्र सिंह के लिए आयोजित प्रभावी मतदाता सम्मेलन को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ब्राह्मण जाति नहीं, बल्कि जीवन जीने का बेहतर तरीका ब्राह्मण कहलाता है। भाजपा सबका साथ और सबका विकास करने वाली पार्टी है। सपा हारने वाली और बसपा भागने वाली है, जबकि कांग्रेस की हालत ऐतिहासिक जर्जर इमारत जैसी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा व्यक्ति, जाति या धर्म विशेष की पार्टी नहीं है। यहां पर सभी जाति धर्म को योग्यता के अनुसार अवसर दिए जाते हैं, जो दूसरों के सुख में खुशी महसूस करता है वह ब्राह्मण है। उन्होंने उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने दलित, पिछड़ों, महिलाओं और युवाओं के लिए पांच साल काम किया है। उन्होंने धीरेंद्र सिंह को रॉबिनहुड बताते हुए कहा कि धीरेंद्र सिंह सभी जाति और धर्मों के लोगों को साथ लेकर चलने वाले इंसान हैं।
विज्ञापन

अगर कुछ कमियां हैं तो उसके लिए जेवर क्षेत्र को उनकी तरफ से गोद लेकर जा रहा हूं, उन सभी कमियों को स्वयं पूरा कराऊंगा। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ने रालोद से वर्ष 2017 में जेेवर से चुनाव लड़ने वाले पूर्व ब्लॉक प्रमुख कमल शर्मा, कांग्रेस से आए डॉ. जगमोहन शर्मा, सपा से आए योगेश चौधरी को भाजपा की सदस्यता दिलाई। उपमुख्यमंत्री का जेवर में डोर-टू-डोर कार्यक्रम भी था, जिसे किसी कारण से रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद समेत कई नेता रहे नदारद
उपमुख्यमंत्री की सभा में सांसद डॉ. महेश शर्मा, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, ठाकुर संजय सिंह, योगेंद्र छौंकर, दिनेशपाल सिंह छौंकर समेत कई नेता नहीं पहुंचे। इस पर दिनेश शर्मा ने कहा कि सांसद ने फोन कर उन्हें कार्यक्रम में आने की जानकारी दी थी, लेकिन उनकी तबीयत खराब हो गई। उन्होंने कोरोना का टेस्ट कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed