फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   SP candidates sit on dharna for being stopped from campaigning in the society

सोसाइटी में प्रचार करने से रोकने पर सपा प्रत्याशी धरने पर बैठे

Mon, 31 Jan 2022 01:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
SP candidates sit on dharna for being stopped from campaigning in the society
नोएडा। डोर-टू-डोर कैंपेन के लिए रविवार देर शाम हाइड पार्क सोसाइटी पहुंचे सपा/रालोद प्रत्याशी सुनील चौधरी को सुरक्षा गार्डों ने अंदर नहीं जाने दिया। आरोप है कि वहां किसी ने सपा कार्यकर्ताओं को अपशब्द भी कहे। जिसके बाद प्रत्याशी सुनील चौधरी समर्थकों के साथ सोसाइटी के गेट के बाहर धरने पर बैठ गए। आरोप है कि उन्होंने काफी देर तक सेासाइटी के अंदर जाने का प्रयास किया लेकिन सुरक्षा गार्डों ने इजाजत नहीं दी। जिसके बाद वह बिना प्रचार के ही लौट आए। सपा प्रत्याशी ने पूरे मामले की शिकायत रिटर्निंग ऑफिसर से की है।
विज्ञापन

सपा/रालोद प्रत्याशी सुनील चौधरी ने आरोप लगाया है कि वह अपने समर्थकों के साथ रविवार शाम करीब 7:00 बजे सेक्टर-78 स्थित हाइड पार्क सोसाइटी में प्रचार करने के लिए पहुंचे थे। सोसाइटी में सुनील चौधरी के रिश्तेदार भी रहते हैं । सोसाइटी में प्रवेश के लिए पहले ही अनुमति ले ली गई थी। चौधरी ने आरोप लगाया कि कुछ लोग समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थकों को अंदर आने से रोकने पर आमादा थे। कई बार सुरक्षा गार्डों से निवेदन किया गया। लेकिन उन्होंने चौधरी को बताया कि ऊपर से उनके प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

चौधरी ने आरोप लगाया कि उन्होंने अपने रिश्तेदार के घर अकेले जाने की भी बात की लेकिन सुरक्षा गार्डों ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। इससे उनका पर चुनाव प्रचार नहीं हो पाया है और इस मामले की सूचना उन्होंने रिटर्निंग ऑफिसर को दी है। चौधरी ने आरोप लगाया कि शासन और प्रशासन समाजवादी पार्टी के चुनाव कैंपेन को तरह-तरह से प्रभावित कर रहा है। जिससे चुनाव प्रचार नहीं हो सके। गौरतलब है कि सपा/रालोद प्रत्याशी सुनील चौधरी ने शनिवार को ही पुलिस कमिश्नर समेत चार अधिकारियों के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत की थी। जिसमें आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारी उनके चुनाव को प्रभावित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed